पीएम श्री स्कूल आमेट के विद्यार्थियों ने पिपलांत्री का किया शैक्षणिक भ्रमण
विद्यार्थियों ने पिपलांत्री में सघन पौधारोपण, नर्सरी और कन्या उपवन देखा, पद्म श्री श्याम सुंदर पालीवाल से पर्यावरण संरक्षण के सीखे गुर।

तस्वीर में पिपलांत्री के परिसर में विद्यालय के छात्र-छात्राएं और शिक्षक समूह में बैठे हैं।
आमेट। पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय आमेट के कक्षा 6 से 12 तक के चयनित छात्र-छात्राओं ने ग्रीन स्कूल के तहत फील्ड विजिट कार्यक्रम में निर्मल ग्राम पिपलांत्री का भ्रमण किया। प्रधानाचार्य प्रकाश चन्द्र प्रजापत के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने पिपलांत्री की नर्सरी, सघन पौधारोपण एवं कन्या उपवन का अवलोकन किया और ग्राम के प्राकृतिक सौंदर्य को देखकर अभिभूत हुए।
शिक्षक मुकेश वैष्णव ने बताया कि पिपलांत्री ग्राम पंचायत के पूर्व सरपंच एवं पद्म श्री राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित श्याम सुंदर पालीवाल ने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण तथा कन्या जन्म पर पेड़-पौधे लगाकर खुशी मनाने के लिए प्रेरित किया।
विद्यालय परिवार की ओर से प्रधानाचार्य प्रकाश चन्द्र प्रजापत, उप प्राचार्य बाबुलाल सालवी, प्राध्यापक जगदीश चन्द्र शर्मा तथा राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, आमेट के ब्लॉक अध्यक्ष मुकेश चन्द्र वैष्णव ने पद्म श्री श्याम सुंदर पालीवाल का तिलक एवं इकलाई पहनाकर सम्मान किया।
प्रधानाचार्य प्रकाश चन्द्र प्रजापत ने हरित क्षेत्र भ्रमण कार्यक्रम पर विचार व्यक्त करते हुए कहा कि सघन पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिकतम पेड़-पौधे लगाने चाहिए। प्राध्यापक जगदीश चन्द्र शर्मा ने हरित क्रांति की अवधारणा प्रस्तुत की।
शिक्षक मुकेश वैष्णव ने कहा कि वेस्ट पानी का सदुपयोग एवं फुव्वारा सिंचाई के माध्यम से पिपलांत्री ग्राम में सघन वृक्षारोपण किया गया, जिससे पूरा गांव हरियाली से आच्छादित हो गया है। उन्होंने इसे देश में अनुपम उदाहरण बताया।
कार्यक्रम के अंत में उप प्राचार्य बाबुलाल सालवी ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर आरपी भगवती लाल धाभई, प्राध्यापक राखी आर्य, रेखा जीनगर, चंचल विश्नोई, भैरुलाल जीनगर, मीरा सैनी, पूजा शर्मा, बहादुर मीणा, बालकृष्ण आमेटा, शक्ति सिंह चौहान, रौनक मेवाड़ा, कुलदीप सिंह सोलंकी, जीतेन्द्र, हेमंत कुमार सहित विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा।
इसके बाद विद्यार्थियों के दल ने धार्मिक क्षेत्र रामेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन किए और राजसमंद से पुनः पीएम श्री राउमावि आमेट पहुंचे। ग्रीन स्कूल के तहत हुआ यह फील्ड विजिट विद्यार्थियों को पिपलांत्री में पर्यावरण संरक्षण, सघन पौधारोपण और हरित क्षेत्र के प्रत्यक्ष अवलोकन से जोड़ने वाला कार्यक्रम रहा।

Mubarik Ajnabi, Rajsamand
नाम: मुबारिक-अजनबी
वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)
कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)
अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव
परिचय एवं कार्यक्षेत्र
मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
बीट (मुख्य विषय)
- विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
- नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।
