आमेट स्थित पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान कक्षा 6, 7 और 8 के विद्यार्थियों के लिए आयोजित पंद्रह दिवसीय अभिरुचि प्रशिक्षण शिविर के पांचवें दिन विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन देखने को मिला। प्रधानाचार्य प्रकाश चन्द्र प्रजापत के निर्देशन में आयोजित शिविर के तहत बच्चों द्वारा तैयार की गई आर्ट एवं ड्रॉइंग सामग्री की प्रदर्शनी उप प्राचार्य बाबूलाल सालवी की अध्यक्षता में आयोजित की गई।

शिविर प्रभारी अधिकारी राखी आर्य ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बीएसएनएल विभाग आमेट के जेईएन धर्मेंद्र प्रजापत रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में प्राध्यापक जगदीश चन्द्र शर्मा, मनोज कुमार शर्मा, नीलम शर्मा, श्रीमती रेखा जीनगर और मीरा सैनी उपस्थित रहे। कार्यक्रम प्रभारी मुकेश वैष्णव ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि अभिरुचि प्रशिक्षण शिविर विद्यार्थियों में विशेष क्षेत्रों में दक्षता विकसित करने का प्रभावी माध्यम है, जिससे बालकों में नवीन कौशल का विकास होता है।

प्रशिक्षण शिविर के दौरान विद्यार्थियों ने सिलाई कार्य के माध्यम से बैग और पायदान तैयार किए। वहीं आर्ट एवं ड्रॉइंग गतिविधियों में फ्लोवर, पेपर क्राफ्ट, पेपर पांडा, प्लास्टिक बॉटल वास सहित विभिन्न कलात्मक सामग्री बनाई गई। चित्रकला प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने शिवजी, लड़की, रानी तथा प्राकृतिक सीनरी सहित अनेक आकर्षक चित्र प्रस्तुत किए, जिन्हें अतिथियों और शिक्षकों ने सराहा।

समाज सेवा शिविर में शामिल विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए विद्यालय परिसर में पेड़-पौधों की सिंचाई भी की। शिविर में दक्ष प्रशिक्षक दिलीप सिंह, मनीषा शर्मा और कंचन कंवर सहित अन्य प्रशिक्षकों की सक्रिय भागीदारी रही। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक मुकेश वैष्णव ने किया।

विद्यालय परिसर में आयोजित यह प्रदर्शनी विद्यार्थियों की सृजनात्मक क्षमता, कौशल विकास और व्यावहारिक शिक्षा का जीवंत उदाहरण बनी, जिसने अभिरुचि आधारित शिक्षण गतिविधियों के महत्व को प्रभावी ढंग से सामने रखा।

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

नाम: मुबारिक-अजनबी

वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)

कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)

अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव

परिचय एवं कार्यक्षेत्र 

मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

बीट (मुख्य विषय)

  • विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।

Next Story