आंचलिक उच्च प्राथमिक विद्यालय आमेट में मातृ-पितृ पूजन दिवस का आयोजन
श्री योग वेदान्त सेवा समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने माता-पिता और गुरुजनों का पूजन कर आशीर्वाद लिया और 14 फरवरी को प्रेम दिवस के रूप में मनाने का संकल्प किया।

आमेट के आंचलिक उच्च प्राथमिक विद्यालय में आयोजित मातृ-पितृ पूजन कार्यक्रम के दौरान अपने अभिभावकों का तिलक लगाकर और आरती उतारकर आशीर्वाद लेते विद्यार्थी।
आमेट। पूज्य संत श्री आशारामजी बापू द्वारा प्रेरित श्री योग वेदान्त सेवा समिति आमेट के तत्वावधान में नगर के मारू दरवाजा अन्दर स्थित संचालित आंचलिक उच्च प्राथमिक विद्यालय में शुक्रवार को मातृ-पितृ पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न हुआ पूजन
जिसमें बच्चों ने अपने माता-पिता, अभिभावकों व गुरुजनों को तिलक लगाकर, अक्षत व पुष्प चढाकर उन्हें प्रसाद खिलाया तथा उन्हें माला पहनाकर आरती उतारी और उनका शुभ आशीर्वाद ग्रहण किया। बच्चों और माता-पिता के इस भावुक पलों ने सभी को आत्म विभोर कर दिया।
प्रधानाचार्य का संबोधन और बच्चों का संकल्प
विद्यालय के प्रधानाचार्य करणसिंह चौहान ने बच्चों द्वारा अपने माता-पिता के सम्मान में किए गए इस समारोह की सराहना की। उन्होंने कहा कि:
"सभी अभिभावक प्रतिदिन कुछ समय अपने बच्चों को दें और उन्हें अपनी संस्कृति और संस्कारों से अवगत करवायें। तथा ऐसे कार्यक्रमों से बच्चों में अपने माता-पिता के प्रति स्नेह और आदर बढ़ता है।"
- विद्यालय के बच्चों ने संकल्प लिया कि प्रति वर्ष 14 फरवरी को अपने माता-पिता के साथ सच्चे प्रेम दिवस के रुप में मनाएंगे।
माता-पिता के आशीर्वाद की महिमा
समिति प्रवक्ता बालेश्वर भाई ने बताया कि जब माता-पिता के हृदय से आशीर्वाद मिलता है, तब जो आत्मसंतोष होता है, उसकी बराबरी कोई नहीं कर सकता है। संत आशारामजी बापू युवा वर्ग को सत्संग में कहा करते हैं कि:
"माता पिता ने सदा तुम्हारे लिए ही जीवन जिया है तुम्हे अब उनके लिए खड़ा होना है, अपनाओ माता पिता पूजन दिवस ताकि वे भी मुस्कुरा सकें।"
कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य व्यक्ति
इस कार्यक्रम में निम्नलिखित सदस्य और अभिभावक उपस्थित रहे:
- गंभीर सिंह राठौड़, लादूलाल, प्यारेलाल (समिति सदस्य)
- करणसिंह चौहान (प्रधानाध्यापक)
- श्रीमती कृष्णा सुथार, श्रीमती मुराद बानु, श्रीमती लक्ष्मी लोहार
- उमीशा दयामा, प्रेरणा कंवर, रूप कंवर, सीमा देवी
- बड़ी संख्या में उपस्थित माताएं

Mubarik Ajnabi, Rajsamand
नाम: मुबारिक-अजनबी
वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)
कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)
अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव
परिचय एवं कार्यक्षेत्र
मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
बीट (मुख्य विषय)
- विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
- नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।
