आमेट: पीएम श्री विद्यालय में कन्या पूजन और छात्र सम्मान कार्यक्रम
अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बालिकाओं के पैर धोकर उपहार दिए गए।

आमेट के पीएम श्री विद्यालय में आयोजित कन्या पूजन कार्यक्रम के दौरान शिक्षक और विद्यार्थी।
आमेट। नवरात्रि के शुभ अवसर पर अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ खंड आमेट की ओर से स्थानीय पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के मित्र मंडल परिसर में कन्या पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। खंड अध्यक्ष मुकेश चन्द्र वैष्णव की अध्यक्षता में हुए इस कार्यक्रम में बालिकाओं का पूजन कर विद्यार्थियों में नारी सम्मान, समरसता और चरित्र निर्माण के मूल्यों को प्रोत्साहित करने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रकाश चन्द्र प्रजापत तथा विशिष्ट अतिथि प्रभारी जगदीश चन्द्र शर्मा रहे। सरस्वती पूजन के बाद अतिथियों और शिक्षकों ने विद्यालय में अध्ययनरत बालिकाओं के पैर धुलवाकर, तिलक लगाकर और मौली बांधकर उनका पूजन किया। इस अवसर पर सभी बालक-बालिकाओं के लिए कृष्ण भोग महाप्रसाद की व्यवस्था की गई। शिक्षकों ने सभी बालिकाओं को वाटर बोटल उपहार में भेंट कर सम्मानित किया।
मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य प्रकाश चन्द्र प्रजापत ने अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ खंड आमेट का आभार व्यक्त करते हुए कन्या पूजन की पहल की सराहना की। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे खंड अध्यक्ष मुकेश चन्द्र वैष्णव ने कहा कि कन्या पूजन विद्यार्थियों और समाज में नारी सम्मान तथा चरित्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक प्रयास है। उन्होंने कहा कि कन्या पूजन नारी सम्मान, समरसता, स्वाभिमान, सुरक्षा और सात्विकता का प्रतीक है।
विशिष्ट अतिथि प्राध्यापक प्रतिनिधि जगदीश चन्द्र शर्मा ने कहा कि जब कोई कन्या के पैर धोकर उनका पूजन करता है, तो केवल पैर ही नहीं धुलते, बल्कि मन की विकृतियों को भी संस्कारित करने का अवसर मिलता है। इससे समाज में सार्थक और सकारात्मक वातावरण बनता है।
कार्यक्रम के दौरान खंड अध्यक्ष मुकेश चन्द्र वैष्णव ने सभी छात्र-छात्राओं को कन्या पूजन के माध्यम से जीवनपर्यंत नारी सम्मान बनाए रखने का संकल्प दिलाया। आयोजन को सफल बनाने में नलिना चोरड़िया, मीरा सैनी, पूजा शर्मा और भारती बागोरा सहित अन्य ने सहयोग प्रदान किया।

Mubarik Ajnabi, Rajsamand
नाम: मुबारिक-अजनबी
वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)
कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)
अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव
परिचय एवं कार्यक्षेत्र
मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
बीट (मुख्य विषय)
- विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
- नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।
