आमेट: महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में शाला संबलन और विशेष मिड डे मील
पीईईओ देवीलाल खटीक ने डाला का खेड़ा विद्यालय में शैक्षिक दस्तावेजों का निरीक्षण किया और विद्यार्थियों को विशेष डाइट में खीर-पूड़ी व पनीर परोसा गया।

आमेट: शाला संबलन एवं निरीक्षण
निकटवर्ती ग्राम पंचायत माद के पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी देवीलाल खटीक ने महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय डाला का खेड़ा का शाला संबलन किया। जिसमें MDM रजिस्टर, छात्र उपस्थिति रजिस्टर, पुस्तकालय रजिस्टर, पानी के टांके की सफाई का रजिस्टर, कर्मचारी उपस्थिति रजिस्टर ओर विद्यालय की साफ सफाई का निरीक्षण भी किया गया।
उपस्थित स्टाफ एवं गणमान्य
इस अवसर पर निम्नलिखित शिक्षक एवं कर्मचारी मौजूद रहे:
- संस्था प्रधान हीरा राम चौधरी
- शारीरिक शिक्षक श्रवण खटीक
- शिक्षिका कंचन बुनकर ओर पार्वती
- राजेश हरसोलिया, शिवलाल जाट एवं मेघराज सिंह
- प्रेम सागर बुनकर, रामचन्द्र रैगर एवं दुष्यन्त कुमार बैरवा
- देवी नारायण मीणा, सुरेन्द्र एवं अशोक कुमार साहू
मिड डे मील: चखा स्वाद और विशेष डाइट
मिड डे मील योजना के तहत शिक्षिका पार्वती के आर्थिक सहयोग से सभी स्टाफ ओर विद्यार्थियों के लिए खीर पूड़ी ओर मटर पनीर की सब्जी बनाई गई। इस अवसर पर पीओ देवीलाल खटीक सहित सभी स्टाफ सदस्यों ने खाने के स्वादिष्ट बनने पर भूरी भूरी प्रशंसा की।
"इस तरह से स्टाफ के सहयोग से विद्यार्थियों को स्पेशल डाइट कभी कभी देते रहते है।"

Mubarik Ajnabi, Rajsamand
नाम: मुबारिक-अजनबी
वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)
कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)
अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव
परिचय एवं कार्यक्षेत्र
मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
बीट (मुख्य विषय)
- विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
- नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।
