आमेट: ब्लॉक शिक्षा अधिकारियों ने विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण
नारायण सिंह राव और राम अवतार मीना ने स्कूलों में शैक्षणिक स्तर, वर्क बुक जांच और आठवीं बोर्ड परीक्षा की तैयारी का जायजा लिया।

आमेट ब्लॉक के विभिन्न विद्यालयों में शिक्षण व्यवस्था और आठवीं बोर्ड परीक्षा की तैयारियों का जायजा लेते ब्लॉक शिक्षा अधिकारी नारायण सिंह राव एवं राम अवतार मीना।
निरीक्षण किए गए विद्यालय एवं शैक्षिक स्तर
अधिकारियों द्वारा निम्नलिखित विद्यालयों का निरीक्षण किया गया:
- गोपालपुरा, गोवलिया और रकमपुरा।
- झोर बंजारा बस्ती (रकमपुरा), अरनिया, मूरडा और सारनिया खेड़ा।
"इन विद्यालयों में छात्रों का शैक्षिक स्तर संतोषजनक पाया गया।"
कार्य पुस्तिका एवं सुधार हेतु निर्देश
निरीक्षण के दौरान वर्क बुक एवं स्कूल रेडीनेस पुस्तिका की स्थिति जाँची गई। वर्क बुक एवं स्कूल रेडीनेस पुस्तिका में जहां पर जांच कार्य कम हुआ था, उन्हें पाबंद किया गया।
विद्यालय रिकॉर्ड एवं स्वच्छता का अवलोकन
विद्यालय व्यवस्था के आवश्यक रिकॉर्ड का बारीकी से अवलोकन किया गया, जिसमें शामिल हैं:
- एसएमसी (SMC) / एसडीएमसी (SDMC) बैठक रजिस्टर।
- पुस्तकालय पुस्तक इशू रजिस्टर।
- पानी की टंकी और शौचालय सफाई की तिथि संदर्भ का रजिस्टर।
आठवीं बोर्ड परीक्षा हेतु दिशा-निर्देश
आगामी परीक्षाओं की शुचिता और व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए। आठवीं कक्षा की परीक्षाओं की बैठक व्यवस्था, प्रश्नपत्र सुरक्षा, वीक्षक कार्य की सतर्कता आदि के निर्देश प्रदान किए गए।

Mubarik Ajnabi, Rajsamand
नाम: मुबारिक-अजनबी
वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)
कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)
अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव
परिचय एवं कार्यक्षेत्र
मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
बीट (मुख्य विषय)
- विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
- नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।
