आमेट ब्लॉक के दूरस्थ क्षेत्र स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय देवड़ों का गुढा का ब्लॉक शिक्षा अधिकारी रामावतार मीणा एवं नारायण सिंह राव ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गोवल पीईईओ क्षेत्र के सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों से संवाद कर नामांकन बढ़ाने तथा विद्यार्थियों के नियमित ठहराव को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। दिव्यांग विद्यार्थियों की योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने के लिए संदर्भ व्यक्ति धर्मेंद्र शर्मा भी साथ रहे।

निरीक्षण के दौरान प्राथमिक कक्षाओं में शिक्षण कार्य व्यवस्थित रूप से संचालित पाया गया, जबकि उच्च कक्षाओं में नियमानुसार प्रथम परख आयोजित की जा रही थी। विद्यालय परिसर साफ-सुथरा एवं स्वच्छ मिला। छात्र उपस्थिति रजिस्टर, केश बुक, एसएमसी बैठक रजिस्टर तथा टंकी सफाई रजिस्टर सहित सभी अभिलेख पूर्ण रूप से संधारित पाए गए।

अधिकारियों ने विद्यालय में अभिभावकों एवं एसएमसी अध्यक्ष से भी संवाद किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय में विषयाध्यापकों की कमी का मुद्दा उठाते हुए रिक्त पद शीघ्र भरने की मांग रखी। उन्होंने बताया कि सीमित स्टाफ के बावजूद विद्यालय का परीक्षा परिणाम अच्छा रहा है। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने विद्यालय व्यवस्था, शैक्षणिक गतिविधियों और रिकॉर्ड संधारण को संतोषजनक माना तथा शिक्षा गुणवत्ता बनाए रखने पर जोर दिया।

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

नाम: मुबारिक-अजनबी

वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)

कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)

अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव

परिचय एवं कार्यक्षेत्र 

मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

बीट (मुख्य विषय)

  • विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।

Next Story