आमेट: सेठ तख्तमल कच्छारा स्कूल में कनेक्टिविटी प्रोग्राम का आयोजन
राजकीय विद्यालय में प्री-प्राइमरी बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के लिए कनेक्टिविटी प्रोग्राम के तहत जन्मदिन मनाया गया और अधिगम किट वितरित किए गए।

आमेट के सेठ तख्तमल कच्छारा राजकीय विद्यालय में आयोजित कनेक्टिविटी प्रोग्राम के दौरान केक काटकर बच्चों का जन्मदिन मनाते प्रधानाचार्य कालूराम और उपस्थित स्टाफ।
आमेट। नगर के सेठ तख्तमल कच्छारा राजकीय विद्यालय में कनेक्टिविटी प्रोग्राम का आयोजन किया गया।
प्रोग्राम का उद्देश्य और पहल
प्रोग्राम के प्रभारी अध्यापक मनोहर लाल अर्चना रेगर ने बताया कि "प्री प्राइमरी कक्षाओं के 3-1 छोटे बच्चों को जोड़ने की अनुठी पहल है।" प्रोग्राम में छोटे बच्चों का जन्मदिन हर्षो उल्लास के साथ मनाया गया।
प्रधानाचार्य का संबोधन
कार्यक्रम की अध्यक्षता कालूराम प्रधानाचार्य द्वारा की गई। उन्होंने सामाजिक, भाषात्मक, मानसिक विभिन्न पहलुओं पर विचार प्रकट करते हुए अभिभावको को बताया। संस्था प्रधान द्वारा केक काटकर बच्चों के जन्म दिन का उत्सव मनाया गया और अंत में उन्होंने धन्यवाद ज्ञापित किया।
प्रतिभागी और प्रस्तुतियाँ
कार्यक्रम में छोटे बच्चों द्वारा मनमोहक नृत्य, गीत और कविता प्रस्तुत की गई। विभिन्न आयामों को समझाते हुए प्रतियोगिता में भाग लेने वाले अभिभावको को मोमेन्टो व बच्चो को अधिगम किट वितरण किया गया।
उपस्थित अभिभावक:
- भारती जीनगर, सीमा नंगारची, मीना रेबारी
- प्रिया कुमावत, मीना रेबारी, भुमिका सेन
- सविता खटीक, वर्षा सेन, हिरालाल रेगर
- महेन्द्र, कृष्णा प्रजापत आदि।
विद्यालय स्टाफ की उपस्थिति
इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ के निम्नलिखित सदस्य मौजूद रहे:
- रतनलाल, सुनिल कुमार
- कृष्णा माली, संगीता शर्मा, डिम्पल आदि।

Mubarik Ajnabi, Rajsamand
नाम: मुबारिक-अजनबी
वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)
कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)
अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव
परिचय एवं कार्यक्षेत्र
मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
बीट (मुख्य विषय)
- विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
- नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।
