आमेट में शुक्रवार को 132 केवी सब स्टेशन, सालमपुरा पर आवश्यक कार्य होने से वहाँ से निकलने वाली 33 केवी लाईन से सम्बन्धित सब स्टेशन जैसे 33/11 के.वी. आमेट शहरी सम्पूर्ण क्षेत्र की विद्युत सप्लाई प्रभावित रहेगी। प्रातः 09:30 बजे से दोपहर 04:00 बजे तक विद्युत आपूर्ति पूर्णतः बन्द रहेगी जिसकी जानकारी विधुत विभाग के सहायक अभियंता उमेश कुमार दुबे ने दी है।

प्रभावित होने वाले प्रमुख सब स्टेशन और ग्रामीण क्षेत्र

सालमपुरा सब स्टेशन से जुड़ी 33/11 के.वी. ढेलाणा, 33/11 के.वी. तानवान, 33/11 के.वी. गुगली, 33/11 के.वी. जैतपुरा, 33/11 के.वी. आगरिया, 33/11 के.वी. घोसुण्डी, 33/11 के.वी. फतेहपूरिया, 33/11 के.वी. साकरड़ा एवं 33/11 के.वी. पाटिया खेडा से सम्बन्धित सभी फिडरो से जुडे ओद्योगिक क्षेत्र एवं गावों की विद्युत सप्लाई बंद रहेगी।

तहसील सरदारगढ़ के अंतर्गत विद्युत कटौती का विवरण

इसके साथ ही तहसील सरदारगढ से जुड़े 33/11 के.वी. सरदारगढ, 33/11 के.वी. गलवा, 33/11 के. वी. दौवड़ा, 33/11 के.वी. ओलनाखेडा एवं 33/11 के.वी. सिमाल से जुडे ओद्योगिक क्षेत्र एवं गावों की विद्युत सप्लाई भी निर्धारित समय के अनुसार बाधित रहेगी। विभाग ने स्पष्ट किया है कि "आमेट शहरी सम्पूर्ण क्षेत्र और सरदारगढ़ क्षेत्र से जुडे औद्योगिक व ग्रामीण इलाकों में सुबह साढ़े नौ से शाम चार बजे तक बिजली गुल रहेगी।" आमजन एवं औद्योगिक इकाईयों को सूचित किया जाता है कि वे इस समयावधि के अनुसार अपने आवश्यक कार्यों की योजना बना लें।

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

नाम: मुबारिक-अजनबी

वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)

कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)

अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव

परिचय एवं कार्यक्षेत्र 

मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

बीट (मुख्य विषय)

  • विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।

Next Story