गणपति विसर्जन में उमड़े श्रद्धालु, गुलाल और जयकारों के बीच निकली शोभायात्रा
आमेट के सालवी मोहल्ले में गणपति विसर्जन धूमधाम से हुआ। शोभायात्रा राणेराण तालाब पहुंची, जहां भक्तों ने प्रतिमा का विसर्जन किया।

तस्वीर में आमेत में तालाब के पानी में गणपति प्रतिमा विसर्जित करते हुए लोग नजर आ रहे हैं।
आमेट नगर के नदी दरवाजा स्थित सालवी मोहल्ला में गणपति विसर्जन धूमधाम से किया गया। इस अवसर पर गणपति प्रतिमा के साथ शोभायात्रा निकाली गई, जो कुम्हारों के मोहल्ले से होती हुई राणेराण तालाब पहुंची। यहां भक्तजनों ने गणपति प्रतिमा का विसर्जन किया।
शोभायात्रा के दौरान बड़ी संख्या में भक्तजन गुलाल उड़ाते हुए और डीजे की धुन पर नाचते-गाते आगे बढ़ रहे थे। इस दौरान श्रद्धालुओं ने ‘गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आना’ के जयकारे लगाए, जिससे माहौल भक्तिमय हो गया।
शोभायात्रा के दौरान मोहल्लेवासियों ने जगह-जगह पूजा-अर्चना की और गणपति का आशीर्वाद लिया। विसर्जन कार्यक्रम में सम्पत, रिकु, कविता, केशर, सीताराम, माघुरी, पायल, सुनील, पिन्टु, कृष्णा और धर्मराज सहित बड़ी संख्या में मोहल्लेवासी उपस्थित रहे।
गणपति विसर्जन के साथ सालवी मोहल्ले में आयोजित गणपति उत्सव का समापन श्रद्धा, उल्लास और जयकारों के बीच हुआ।

Mubarik Ajnabi, Rajsamand
नाम: मुबारिक-अजनबी
वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)
कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)
अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव
परिचय एवं कार्यक्षेत्र
मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
बीट (मुख्य विषय)
- विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
- नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।
