आमेट में अखिल राजस्थान सफाई मजदूर कांग्रेस शाखा के पदाधिकारियों और सफाई कर्मचारियों ने मंगलवार को उपखंड अधिकारी (एसडीएम) को ज्ञापन सौंपकर लंबित मांगों के शीघ्र निस्तारण की मांग की। ज्ञापन में कर्मचारियों ने माह मई 2026 का बकाया वेतन, एरियर, सरेण्डर राशि तथा वर्दी उपलब्ध कराने की मांग प्रमुख रूप से उठाई।

कर्मचारियों ने ज्ञापन में आरोप लगाया कि नगरपालिका आमेट द्वारा पिछले माह का वेतन अब तक जारी नहीं किया गया है, जिससे उन्हें गंभीर आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि वेतन नहीं मिलने के कारण उनके बैंक लोन की किश्तें बकाया चल रही हैं, जिससे उनकी सिविल स्कोर पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है और पेनल्टी भी लग रही है।

सफाई कर्मियों ने यह भी बताया कि वेतन अभाव के चलते घर का राशन तक खरीदना मुश्किल हो गया है और स्थिति यहां तक पहुंच गई है कि परिवारों के समक्ष भुखमरी जैसी परिस्थितियां उत्पन्न हो रही हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि बच्चों की स्कूल फीस भी लंबित है, जिससे शिक्षा व्यवस्था प्रभावित हो रही है।

ज्ञापन में अखिल राजस्थान सफाई मजदूर कांग्रेस शाखा आमेट के अध्यक्ष श्रवण कुमार, खेमराज, प्रकाश, नरेन्द्र सिंह, राधा, मीना, मीरा, सुनील, पुष्पा, देवीलाल सहित अन्य सदस्यों ने चेतावनी दी कि यदि दो से तीन दिनों के भीतर बकाया वेतन का भुगतान नहीं किया गया तो सभी सफाई कर्मचारी कार्य बहिष्कार करने को मजबूर होंगे, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

यह मामला अब प्रशासन के लिए गंभीर चुनौती बनता जा रहा है, क्योंकि कर्मचारियों की चेतावनी के बाद स्थिति और अधिक संवेदनशील हो सकती है।

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

नाम: मुबारिक-अजनबी

वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)

कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)

अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव

परिचय एवं कार्यक्षेत्र 

मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

बीट (मुख्य विषय)

  • विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।

Next Story