आमेट। बच्चों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने और उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार आमेट के आरके माध्यमिक विद्यालय में ‘Transformative Tuesday’ अभियान के तहत विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर का विषय ‘सुरक्षित स्थान, जहां सपनों को पंख मिलते हैं’ रहा। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाने और अपनी सुरक्षा के लिए मजबूती से खड़े रहने के प्रति जागरूक किया गया।

राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, राजसमंद तथा जिला एवं सेशन न्यायाधीश श्रीमती अलका शर्मा और सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, राजसमंद भारत भूषण पाठक के निर्देशानुसार आयोजित इस कार्यक्रम में अध्यक्ष तालुका विधिक सेवा समिति, आमेट तथा सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट सुश्री प्रियंका चौहान ने विद्यार्थियों को विधिक जानकारी प्रदान की।

न्यायाधीश सुश्री प्रियंका चौहान ने बच्चों को सरल एवं सहज भाषा में उनके अधिकारों और सुरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाने तथा अपनी सुरक्षा के लिए मजबूती से खड़े रहने के लिए जागरूक किया। साथ ही, बच्चों को प्रवेश के अधिकार, निशुल्क शिक्षा के अधिकार और संबंधित कानूनी प्रावधानों के बारे में बताया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को बच्चों के लिए महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी गई, ताकि वे आवश्यकता पड़ने पर उपलब्ध सहायता के बारे में जान सकें।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य अनुभव शर्मा, अधिवक्ता आदित्य शर्मा एवं विद्यालय के शिक्षकगण उपस्थित रहे। शिविर के माध्यम से विद्यार्थियों को सुरक्षित वातावरण, शिक्षा के अधिकार, कानूनी संरक्षण और अपनी सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया।

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

नाम: मुबारिक-अजनबी

वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)

कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)

अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव

परिचय एवं कार्यक्षेत्र 

मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

बीट (मुख्य विषय)

  • विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।

Next Story