आमेट के आरके स्कूल में धूमधाम से मना कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव
विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में लिया भाग, वाईस प्रिंसिपल ने दिए कृष्ण जीवन के संदेश।

तस्वीर में आरके स्कूल के बच्चे पारंपरिक पोशाक पहनकर बांसुरी बजाते हुए दिख रहे हैं।
गांधी नगर कॉलोनी में स्थित आरके स्कूल ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन आमेट इंग्लिश मीडियम में दिनांक 04/09/2024 को कृष्ण जन्माष्टमी का उत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में कक्षा नर्सरी से 10 तक के सभी छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा दिखाई।
जन्माष्टमी उत्सव के दौरान बांसुरी मेकिंग कॉम्पीटिशन, मटकी बनाओ प्रतियोगिता, राधा-कृष्ण बनो प्रतियोगिता और हांडी फोड़ का आयोजन किया गया। इसके साथ ही विद्यार्थियों को कृष्ण के जीवन पर आधारित मूवी भी दिखाई गई।
कार्यक्रम का मंच संचालन विद्यालय की वाईस प्रिंसिपल हीना शर्मा ने किया। उन्होंने बच्चों को कृष्ण के जीवन के बारे में जानकारी प्रदान की। आयोजन के दौरान विद्यालय के स्टॉफ धर्मचंद, सूरज जांगिड़, तुषार शर्मा, नगेंद्र सिंह, वंदना चौहान, नगमा बानु, कुसुम कँवर, प्रीति, पूजा, गीता, शांता, मूमल, दुर्गा, कंचन, सीमा और सुमन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में विद्यालय के संचालक राजेंद्र कुमार शर्मा मुख्य अतिथि रहे, जबकि राजकुमारी शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। विद्यालय के प्रधानाचार्य अनुभव शर्मा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। छात्र-छात्राओं की सहभागिता और विभिन्न गतिविधियों के साथ विद्यालय में आयोजित जन्माष्टमी उत्सव संपन्न हुआ।

Mubarik Ajnabi, Rajsamand
नाम: मुबारिक-अजनबी
वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)
कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)
अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव
परिचय एवं कार्यक्षेत्र
मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
बीट (मुख्य विषय)
- विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
- नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।
