आमेट। मुस्लिम समुदाय के पवित्र माह-ए-रमजान के आज आखिरी जुमे पर नगर की जामा मस्जिद व स्टेशन स्थित मदीना मस्जिद में नमाज पढ़ने वाले नमाजियों की भारी भीड़ रही।

अकीदत के साथ मांगी गई अमन-चैन की दुआएं

आज रमजान के पाक माह का आखिरी जुमा होने से नगर की दोनों मस्जिदों में बड़ी संख्या में बड़े, बुजुर्ग एवं बच्चों ने नमाज अदा की। इस विशेष अवसर पर सभी ने एक साथ मिलकर "अपने देश के लिए अमन चैन एवं आपसी भाईचारे की दुआएं मांगी।" गौरतलब है कि रमजान के इस पाक महीने में बड़े, बुजुर्ग और नन्हे-मुन्ने बच्चे सभी रोजा रख अल्लाह की बारगाह में सजदा कर अमन चैन की दुआ करने में लगे हैं।

शनिवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा ईद का त्योहार

नगर के मुस्लिम समुदाय द्वारा शनिवार को पारम्परिक रूप में बड़े हर्षोल्लास के साथ ईद-उल-फितर का त्योहार मनाया जाएगा। रमजान के इस पाक महीने के समापन पर शनिवार को ईद का त्योहार पूरे उत्साह के साथ मनाया जाएगा, जिसको लेकर नगर में विशेष तैयारियाँ देखी जा रही हैं।

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

नाम: मुबारिक-अजनबी

वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)

कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)

अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव

परिचय एवं कार्यक्षेत्र 

मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

बीट (मुख्य विषय)

  • विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।

Next Story