आमेट की जामा और मदीना मस्जिद में रमजान के तीसरे जुमे पर उमड़ी भीड़
राजस्थान के आमेट नगर में माह-ए-रमजान के तीसरे जुमे पर अकीदतमंदों ने नमाज अदा कर देश में अमन, चैन और आपसी भाईचारे की दुआ मांगी।

राजसमंद जिले के आमेट स्थित स्टेशन रोड मदीना मस्जिद में रमजान के तीसरे जुमे पर नमाज अदा करने पहुंचे मुस्लिम समुदाय के लोग।
आमेट। मुस्लिम समुदाय के पवित्र माह-ए-रमजान के आज तीसरे जु़मे पर नगर की जामा मस्जिद व स्टेशन स्थित मदीना मस्जिद में नमाज पढ़ने वाले नमाजियों की भारी भीड़ रही। इस विशेष अवसर पर खुदा की इबादत के लिए अकीदतमंदों का हुजूम उमड़ पड़ा।
अकीदत के साथ अदा की गई नमाज
नगर की दोनों प्रमुख मस्जिदों में बड़ी संख्या में बड़े, बुजुर्ग एवं बच्चों ने नमाज़ अदा की। इस दौरान जामा मस्जिद और मदीना मस्जिद के परिसर नमाजियों से पूरी तरह भरे नजर आए। नमाजियों ने सजदे में सिर झुकाकर अपने देश के लिए अमन चैन एवं आपसी भाईचारे की दुंआएं मांगी।
रोजेदारों का उत्साह और अटूट आस्था
गौरतलब है कि रमज़ान के इस पाक महीने में बड़े, बुजुर्ग और नन्हे-मुन्ने बच्चे सभी रोज़ा रख रहे हैं। सभी आयु वर्ग के लोग अल्लाह की बारगाह में सजदा कर अमन चैन की दुंआ करनें में लगे हैं। अकीदतमंदों के चेहरों पर इबादत का नूर और खुदा के प्रति गहरी आस्था स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही है।

Mubarik Ajnabi, Rajsamand
नाम: मुबारिक-अजनबी
वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)
कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)
अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव
परिचय एवं कार्यक्षेत्र
मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
बीट (मुख्य विषय)
- विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
- नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।
