आमेट उपखंड क्षेत्र में लंबे इंतजार के बाद इंद्रदेव मेहरबान हुए और मंगलवार देर रात शुरू हुई बारिश का सिलसिला बुधवार दोपहर करीब तीन बजे तक जारी रहा। इस दौरान कहीं तेज तो कहीं हल्की एवं मध्यम बारिश होती रही। लगातार हुई वर्षा से जहां लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली, वहीं किसानों के चेहरों पर भी खुशी लौट आई।

तहसील कानूनगो भरत पालीवाल ने बताया कि मंगलवार देर रात से बुधवार तक कुल 87 मिलीमीटर, यानी करीब साढ़े तीन इंच वर्षा दर्ज की गई। समय पर हुई यह बारिश खरीफ फसलों के लिए बेहद लाभदायक मानी जा रही है, जिससे किसानों में उत्साह का माहौल है।

बारिश के साथ ही नगर की जल निकासी व्यवस्था की भी पोल खुल गई। आमेट शहर की वाली रोड पर नालों की समुचित सफाई नहीं होने के कारण बारिश का पानी सड़क पर भर गया। जलभराव के चलते यातायात व्यवस्था प्रभावित रही और राहगीरों के साथ-साथ वाहन चालकों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

स्थानीय नागरिकों ने बताया कि नालों की नियमित एवं व्यवस्थित सफाई नहीं होने से हर बारिश में यह समस्या उत्पन्न होती है। लोगों ने नगर पालिका प्रशासन से मांग की है कि नालों की सफाई व्यवस्था में सुधार कर जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान किया जाए, ताकि बरसात के दौरान आमजन को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

नाम: मुबारिक-अजनबी

वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)

कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)

अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव

परिचय एवं कार्यक्षेत्र 

मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

बीट (मुख्य विषय)

  • विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।

Next Story