आमेट में शिक्षा विभाग की तुगलकी नीतियों, निजी विद्यालयों की स्वायत्तता और लंबित मांगों के विरोध में निजी विद्यालय संगठन राजस्थान तथा निजी विद्यालय संगठन राजसमन्द के आह्वान पर बुधवार को प्रदेशव्यापी निजी शिक्षण संस्थान बंद के तहत आमेट ब्लॉक क्षेत्र के निजी विद्यालय बंद रहे।

निजी विद्यालय संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष मुबारिक-अजनबी ने बताया कि राज्य सरकार की अव्यवहारिक नीतियों और शिक्षा विभाग की ओर से लगाए जा रहे अनावश्यक प्रशासनिक दबाव के कारण निजी विद्यालय संगठन एवं विद्यालय संचालकों में भारी रोष है। उन्होंने कहा कि निजी विद्यालयों की स्वायत्तता और लंबित मांगों को लेकर प्रदेशभर में एक दिवसीय सांकेतिक बंद का आयोजन किया गया।

प्रदेशव्यापी निजी विद्यालयों के एक दिवसीय सांकेतिक बंद के तहत बुधवार को नगर के ज्ञानोदय सेकेंडरी विद्यालय आमेट, आर के सेकेंडरी विद्यालय आमेट, आंचलिक उच्च प्राथमिक विद्यालय आमेट, सुनिल बाल निकेतन आमेट, एक्सीलेंड विद्यालय आमेट, गांधी पब्लिक स्कूल आगरिया, छत्रपति शिवाजी पब्लिक स्कूल आगरिया, प्रभात पब्लिक स्कूल ढेलाणा, आंचलिक उच्च प्राथमिक विद्यालय सेलागुडा, सनवेली पब्लिक स्कूल किशनपुरीया, सेट सांदीपनि विद्यालय सरदारगढ़, किड्स पेराडाइज अकादमी सरदारगढ़, हरिओम विद्यामंदिर आईडाणा, नव भारत पब्लिक स्कूल टीकर, एस एस स्कूल टीकर, अवतार पब्लिक स्कूल भीलमगरा, सेन्ट मीरा स्कूल बामन टूकडा तथा गुरूकृपा स्कूल सियाणा ने शिक्षण कार्य बंद रखकर एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल का समर्थन किया।

प्रदेशव्यापी बंद के तहत आमेट ब्लॉक के निजी विद्यालयों द्वारा शिक्षण कार्य स्थगित रखे जाने के साथ शिक्षा विभाग की नीतियों के विरोध में संगठन ने अपना सामूहिक विरोध दर्ज कराया।

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

नाम: मुबारिक-अजनबी

वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)

कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)

अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव

परिचय एवं कार्यक्षेत्र 

मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

बीट (मुख्य विषय)

  • विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।

Next Story