आमेट में निजी विद्यालय संगठन ब्लॉक आमेट की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई। संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष मुबारिक अजनबी ने जिलाध्यक्ष डॉ. लेखराज सिंह चौहान की अनुशंसा पर संगठन की ब्लॉक कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए नई टीम घोषित की।

घोषणा के अनुसार संरक्षक पद पर दिनेश चन्द्र शर्मा, ज्ञानोदय सेकेंडरी स्कूल आमेट तथा अजयपाल सिंह, कैम्ब्रिज अकादमी सेकेंडरी स्कूल आमेट को जिम्मेदारी सौंपी गई है। उपाध्यक्ष पद पर सुरेश मेवाड़ा, एक्सीलेड विद्यालय आमेट, अनुभव शर्मा, आर के सेकेंडरी स्कूल आमेट तथा विष्णु कुमार वैष्णव, सुनील बाल निकेतन स्कूल आमेट को मनोनीत किया गया।

संगठन के कोषाध्यक्ष पद पर धर्मेश सालवी, गांधी पब्लिक स्कूल आगरिया को नियुक्त किया गया है। महासचिव की जिम्मेदारी गजेन्द्र सिंह राव, आंचलिक उच्च प्राथमिक विद्यालय सेलागुड़ा को दी गई है।

नई कार्यकारिणी में सचिव पद पर जुगल किशोर वर्मा, छत्रपति शिवाजी सेकेंडरी स्कूल आगरिया, नारायण लाल सालवी, यशवंत त्रिपाठी, गुरूकृपा प्राथमिक विद्यालय सियाणा, बहादुर सिंह सोलंकी, नव भारत पब्लिक स्कूल टीकर तथा मनोज सेन, सनवेली पब्लिक स्कूल किशनपुरिया को शामिल किया गया है।

विधि सलाहकार पद पर रतनसिंह रावत, प्रभात उच्च प्राथमिक विद्यालय ढेलाणा को जिम्मेदारी दी गई। वहीं सदस्य पद पर सोहनलाल कुमावत, आलोक बाल निकेतन घोसुण्डी, भागु गुर्जर, वीर शिवाजी पब्लिक स्कूल जिलोला तथा कुलदीप सेन, भवानी पब्लिक स्कूल आमेट को मनोनीत किया गया है।

निजी विद्यालय संगठन ब्लॉक आमेट की नई कार्यकारिणी के गठन को शिक्षा क्षेत्र में संगठनात्मक मजबूती और निजी विद्यालयों के समन्वय की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। नई टीम से क्षेत्र में शैक्षणिक गतिविधियों और संगठनात्मक कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Updated On
Mubarik Ajnabi, Rajsamand

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

नाम: मुबारिक-अजनबी

वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)

कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)

अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव

परिचय एवं कार्यक्षेत्र 

मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

बीट (मुख्य विषय)

  • विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।

Next Story