नगर के मुख्य बस स्टैंड स्थित यात्री प्रतीक्षालय पर विद्युत लाइन शिफ्टिंग का कार्य शनिवार को किया जाएगा। इस महत्वपूर्ण कार्य के चलते 33/11 केवी फीडर की विद्युत आपूर्ति निर्धारित अवधि तक बंद रहेगी, जिससे शहर के विभिन्न क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित होगी।

बिजली विभाग के अनुसार, आमेट शहर की विद्युत सप्लाई शनिवार सुबह 7 बजे से 8 बजे तक बंद रहेगी। वहीं 11 केवी आईपीडीएस आमेट जीएसएस से जुड़े हॉस्पिटल एवं स्टेशन फीडर क्षेत्र में आवश्यक रखरखाव कार्य के कारण सुबह 7 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से निर्धारित समय के दौरान आवश्यक कार्यों की पूर्व तैयारी करने की अपील की है। विभाग का कहना है कि लाइन शिफ्टिंग एवं रखरखाव कार्य पूरा होने के बाद विद्युत आपूर्ति पुनः सुचारु रूप से बहाल कर दी जाएगी।

इस संबंध में जानकारी बिजली विभाग के सहायक अभियंता उमेश कुमार दुबे ने दी।

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

नाम: मुबारिक-अजनबी

वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)

कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)

अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव

परिचय एवं कार्यक्षेत्र 

मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

बीट (मुख्य विषय)

  • विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।

Next Story