आमेट में रविवार को विद्युत लाइन पर रखरखाव कार्य के चलते सुबह 7 बजे से दोपहर 1 बजे तक छह घंटे बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। विद्युत विभाग ने संबंधित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से निर्धारित समय के दौरान आवश्यक तैयारियां करने की अपील की है।

विद्युत विभाग के अनुसार, आमेट बस स्टैंड स्थित यात्री प्रतीक्षालय के समीप लाइन पर कार्य किया जाएगा। इसके कारण 33/11 केवी आईपीडीएस सब स्टेशन आमेट से निकलने वाले 11 केवी स्टेशन फीडर से जुड़ी कॉलोनियों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। इनमें पुलिस थाने की ढाल, पशु चिकित्सालय, भाटी कॉलोनी, वराई दरवाजा, इन्द्वा कॉलोनी, भीलवाड़ा रोड, रामबारी, विवेकानंद कॉलोनी, विवेकानंद सर्कल, अमरा का नाड़ा, पोबाग, तकिया रोड, रेगर मोहल्ला तथा सेवकों का मोहल्ला शामिल हैं।

इसके अलावा 11 केवी हॉस्पिटल फीडर से जुड़े क्षेत्रों लक्ष्मी बाजार, हॉस्पिटल, हॉस्पिटल रोड तथा आसपास के एरिया में भी सुबह 7 बजे से दोपहर 1 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।

इस संबंध में जानकारी विद्युत विभाग के सहायक अभियंता ने दी। विभाग ने बताया कि लाइन कार्य पूर्ण होने के बाद संबंधित क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति सुचारु रूप से बहाल कर दी जाएगी।

Updated On
Mubarik Ajnabi, Rajsamand

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

नाम: मुबारिक-अजनबी

वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)

कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)

अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव

परिचय एवं कार्यक्षेत्र 

मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

बीट (मुख्य विषय)

  • विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।

Next Story