आमेट में पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय आमेट ने 19 वर्ष छात्र वर्ग की जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब जीतकर लगातार दूसरी बार जिला चैम्पियन बनने का गौरव हासिल किया। सुभाष पब्लिक स्कूल राजसमंद में आयोजित 35वीं जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के 19 वर्षीय छात्र वर्ग का फाइनल मुकाबला जेके स्टेडियम में खेला गया।

पीएम श्री राउमावि आमेट के सह खेल संयोजक मुकेश वैष्णव ने बताया कि फाइनल मैच में पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय आमेट ने सीबीए नाथद्वारा की टीम को 16 रन से हराकर जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता की विजेता टीम बनने का गौरव हासिल किया। फाइनल मुकाबले में पीएम श्री विद्यालय आमेट के ख़ुश व्यास ने शानदार प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता में मोहम्मद जुनैद, खुश, सचिन सिंह, दीपक पारीक, कुणाल सेन, शुभम, निहाल, मयूर, पवन, युवराज सिंह, पंकज साहु, युवराज बागवान, राधेश्याम, नैतिक, दिव्यांशु और राहुल ने पूरी टीम के रूप में शानदार प्रदर्शन किया। टीम के साथ प्रधानाचार्य प्रकाश चन्द्र प्रजापत और कोच जगदीश चन्द्र शर्मा मौजूद रहे।

इस उपलब्धि पर प्रधानाचार्य प्रकाश चन्द्र प्रजापत, उप प्राचार्य बाबुलाल सालवी, प्राध्यापक शारीरिक शिक्षा चंचल विश्नोई और खेल सह प्रभारी मुकेश वैष्णव ने हर्ष व्यक्त करते हुए टीम कोच जगदीश चन्द्र शर्मा और सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।

पीएम श्री राउमावि आमेट ने इस जीत के साथ 19 वर्ष छात्र वर्ग में लगातार दूसरी बार जिला चैम्पियन बनने का गौरव हासिल किया।

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

नाम: मुबारिक-अजनबी

वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)

कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)

अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव

परिचय एवं कार्यक्षेत्र 

मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

बीट (मुख्य विषय)

  • विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।

Next Story