आमेट पीएम श्री विद्यालय में व्यावसायिक शिक्षा पर एक्सपर्ट टॉक आयोजित
पूर्व प्रभारी अधिकारी मोटाराम भादू ने ब्यूटी, वैलनेस और हार्डवेयर ट्रेड के विद्यार्थियों को स्वरोजगार और कौशल विकास के लिए प्रेरित किया।

आमेट के पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित कार्यशाला के दौरान विद्यार्थियों को संबोधित करते मुख्य वक्ता मोटाराम भादू और अन्य अतिथि गण।
आमेट। पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के सभागार में प्रधानाचार्य प्रकाश चन्द्र प्रजापत की अध्यक्षता में एक्सपर्ट टाक, वोकेशनल ट्रेड ब्यूटी एवं वैलनेस & हार्डवेयर विषय पर एक्सपोर्ट वार्ता आयोजित की गई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट जन
कार्यशाला में मुख्य अतिथि व वार्ताकार राजस्थान शिक्षा परिषद् जयपुर के पूर्व प्रभारी अधिकारी रहे वर्तमान में टाडावाडा गुजरान ब्लॉक कुम्भलगढ के पीईईओ मोटाराम भादू थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में निम्नलिखित गणमान्य उपस्थित रहे:
- सेवानिवृत्ति प्रधानाचार्य चन्द्रभानु सिंह चुण्डावत
- राउमावि घोसुण्डी प्रधानाचार्य अविनाश जोशी
- उप प्राचार्य बाबुलाल सालवी
- प्राध्यापक जगदीश चन्द्र शर्मा
- मनोज शर्मा
- मुकेश वैष्णव
कौशल विकास एवं व्यावसायिक शिक्षा पर विशेष वार्ता
मुख्य वार्ताकार मोटाराम भादू ने विद्यार्थियों को पीएम श्री विद्यालयों में चल रही वोकेशनल एजुकेशन विषय के महत्व को प्रतिपादित किया। उन्होंने कहा कि:
“विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ किसी न किसी क्षेत्र में व्यावसायिक दक्षता व कौशल विकास करना चाहिए ताकि विद्यार्थी भविष्य में शैक्षिक योग्यता के साथ साथ अपने कौशल द्वारा स्व रोजगार के अवसर प्राप्त करने में सक्षम बन सकें।”
मुख्य वार्ताकार मोटाराम भादू ने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ किसी न किसी क्षेत्र में व्यावसायिक दक्षता व कौशल विकास करने हेतु प्रेरित किया ताकि विद्यार्थी भविष्य में अपने कौशल द्वारा स्व रोजगार के अवसर प्राप्त करने में सक्षम बन सकें।
परीक्षा की तैयारी एवं मार्गदर्शन
इस अवसर पर सेवानिवृत्ति प्रधानाचार्य चन्द्रभानु सिंह चुण्डावत, घोसुण्डी प्रधानाचार्य अविनाश जोशी और शिक्षक मुकेश वैष्णव ने भी अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने “विद्यार्थियों को आगामी बोर्ड व राज्य स्तरीय समान परीक्षा पूर्व तैयारी कर अच्छे अंक प्राप्त करने हेतु प्रेरित किया।”
अध्यक्षीय उद्बोधन एवं आभार
कार्यक्रम अध्यक्ष प्रधानाचार्य प्रकाश चन्द्र प्रजापत ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। प्रधानाचार्य प्रकाश चन्द्र प्रजापत ने पीएम श्री विद्यालयों में विद्यार्थी के हितार्थ चल रही विभिन्न गतिविधियों व योजनाओं की जानकारी दी।
कार्यक्रम संचालन एवं उपस्थिति
कार्यक्रम का संचालन प्राध्यापक राखी आर्य ने किया। इस अवसर पर निम्नलिखित कार्मिक एवं शिक्षक उपस्थित थे:
- रेखा जीनगर
- नीलम शर्मा
- लक्ष्मण लाल गुर्जर
- भगवती लाल धाभाई
- रामावतार सैनी
- रुपसिंह फागणा
- मीरा सैनी
- सर्वेश्वर सालवी

Mubarik Ajnabi, Rajsamand
नाम: मुबारिक-अजनबी
वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)
कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)
अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव
परिचय एवं कार्यक्षेत्र
मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
बीट (मुख्य विषय)
- विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
- नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।
