आमेट। पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय आमेट में स्वच्छता पखवाड़ा अभियान के तहत जनजागृति के लिए स्वच्छता पखवाड़ा रैली निकाली गई। प्रधानाचार्य प्रकाश चन्द्र प्रजापत ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए पुनः विद्यालय पहुंची।

स्वच्छता अभियान कार्यक्रम के प्रभारी शिक्षक मुकेश वैष्णव ने बताया कि रैली में विद्यार्थियों ने स्वच्छता संबंधी नारों का उद्घोष करते हुए तख्तियां और बैनर लेकर नगरवासियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। विद्यार्थियों ने रैली के माध्यम से स्वच्छता बनाए रखने का संदेश दिया।

रैली के विद्यालय पहुंचने के बाद प्रधानाचार्य प्रकाश चन्द्र प्रजापत ने विद्यार्थियों को स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में उप प्राचार्य बाबुलाल सालवी, प्राध्यापक जगदीश चन्द्र शर्मा, रेखा जीनगर, नीलम शर्मा, चंचल विश्नोई, राजू कुमारी मीणा, भैरुलाल जीनगर, मीरा सैनी, नलिना चोरड़िया, कल्पना शर्मा, पूरा शर्मा, रौनक मेवाड़ा, कुलदीप सिंह सोलंकी, बालकृष्ण आमेटा, शंकर लाल प्रजापत, जितेन्द्र कुमार रेगर और हेमंत कुमार रमन आदि उपस्थित थे।

स्वच्छता पखवाड़ा के तहत निकाली गई इस रैली में विद्यार्थियों की भागीदारी के जरिए नगरवासियों तक स्वच्छता का संदेश पहुंचाया गया।

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

नाम: मुबारिक-अजनबी

वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)

कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)

अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव

परिचय एवं कार्यक्षेत्र 

मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

बीट (मुख्य विषय)

  • विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।

Next Story