आमेट में पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय का उपखंड अधिकारी साक्षी पुरी ने आकस्मिक निरीक्षण कर विद्यालय में संचालित विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों और नवाचारों का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय में उपचारात्मक शिक्षण के तहत संचालित शिक्षण कक्षाओं, स्मार्ट क्लास, प्रवेशोत्सव, नामांकन प्रक्रिया सहित अन्य गतिविधियों की जानकारी ली।

शिक्षक मुकेश वैष्णव ने बताया कि शुक्रवार को उपखंड अधिकारी साक्षी पुरी ने पीएम श्री राउमावि आमेट विद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने हरित विद्यालय पहल के अंतर्गत विद्यालय में विकसित अमृत वाटिका, सघन वृक्षारोपण, विद्यालय में बनाए गए संविधान कक्ष, व्यावसायिक शिक्षा, भित्ति चित्रों के तहत बनाए गए महापुरुषों के चित्र, आकर्षक रंग-रोगन और बालवाड़ी भवन का अवलोकन किया। उन्होंने विद्यालय में संचालित विभिन्न गतिविधियों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

इस अवसर पर मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी नारायण सिंह राव, प्रधानाचार्य प्रकाश चन्द्र प्रजापत, उप प्राचार्य बाबु लाल सालवी, प्राध्यापक जगदीश चन्द्र शर्मा और राखी आर्य ने एसडीएम साक्षी पुरी का इकलाई और स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया।

प्रधानाचार्य प्रकाश चन्द्र प्रजापत ने पीएम श्री विद्यालयों में शिक्षा विभाग की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी देते हुए विद्यालय में किए जा रहे कार्यों से अवगत कराया। वहीं सीबीईओ नारायण सिंह राव ने बताया कि पीएम श्री राउमावि आमेट के छात्र ने विज्ञान वर्ग में जिला मैरिट में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

एसडीएम साक्षी पुरी ने पीएम श्री विद्यालयों में कौशल एवं नवाचारों के उपयोग को बढ़ावा देने और महिला सशक्तिकरण पर विशेष ध्यान देने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने पीएम श्री विद्यालय बनने के बाद दो वर्षों में किए गए कार्यों की सराहना की।

निरीक्षण के दौरान प्राध्यापक राखी आर्य, रेखा जीनगर, जगदीश चंद्र शर्मा, लक्ष्मण लाल गुर्जर, आरपी भगवती लाल धाभई, नीलम शर्मा, शारीरिक शिक्षक प्रथम श्रेणी चंचल विश्नोई, भैरुलाल जीनगर, रुपसिंह फागणा, बालकृष्ण आमेटा, शक्ति सिंह चौहान सहित विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा।

इसके बाद एसडीएम साक्षी पुरी ने आमेट में संचालित पीएम श्री राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय नाबरिया का भी आकस्मिक निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

नाम: मुबारिक-अजनबी

वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)

कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)

अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव

परिचय एवं कार्यक्षेत्र 

मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

बीट (मुख्य विषय)

  • विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।

Next Story