आमेट: पीएम श्री विद्यालय में एनएसएस शिविर संपन्न, डीईओ बोले- शिक्षा ज्ञान का दर्पण
छह दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के समापन पर जिला शिक्षा अधिकारी घनश्याम लाल गौड़ ने विद्यार्थियों को सम्मानित किया और शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला।

आमेट के पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित छह दिवसीय एनएसएस शिविर के समापन समारोह के दौरान मंचासीन जिला शिक्षा अधिकारी घनश्याम लाल गौड़, प्रधानाचार्य प्रकाश चन्द्र प्रजापत और अन्य अतिथिगण।
आमेट। पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय आमेट में छः दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) शिविर का समापन समारोह मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक शिक्षा एवं एडीपीसी घनश्याम लाल गौड़ के आतिथ्य में समारोह पूर्वक संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य प्रकाश चन्द्र प्रजापत ने की। जिला शिक्षा अधिकारी घनश्याम लाल गौड़ ने इस अवसर पर उद्बोधन देते हुए कहा कि "शिक्षा ज्ञान का दर्पण है, शिक्षा प्राप्त करके ही व्यक्ति अपने जीवन का श्रेष्ठ निर्माण करता है।"
अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान
समारोह के विशिष्ट अतिथि मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी भीम मीठ्ठु सिंह रावत, एसीबीईओ राम अवतार मीणा, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष राजेंद्र कुमार लौहार, रमन कंसारा, अरुण मिश्रा, सुनील गांधी, राधेश्याम खटीक, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक शिक्षा छगन लाल पूर्बिया, कार्यक्रम जिला प्रभारी प्रवीण कुमार, आईडाणा प्रधानाचार्य महावीर प्रसाद बघेरवाल, माद प्रधानाचार्य देवी लाल खटीक, पीएम श्री विद्यालय आड़ावाडा प्रधानाध्यापक डाऊ सिंह चौहान, राम लाल बुनकर, साक्षरता समन्वयक भीम राजू सिंह चौहान एवं लोकेश सिंह रहे। कार्यक्रम की शुरुआत में उप प्राचार्य बाबुलाल सालवी ने सभी का स्वागत उद्बोधन दिया। कार्यक्रम में पीएम श्री विद्यालय की गतिविधियों का व्यापक प्रचार-प्रसार करने हेतु जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक शिक्षा ने नगरपालिका क्षेत्र के सभी पत्रकारों एवं पीएम श्री राउमावि के मीडिया प्रभारी मुकेश वैष्णव को तिलक लगाकर, ईकलाई पहनाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ एवं प्रतिवेदन
शिविर के दौरान आयोजित वार्षिक गतिविधियों का प्रतिवेदन प्राध्यापक मनोज कुमार शर्मा द्वारा प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन प्राध्यापक राखी आर्य एवं शिक्षक मुकेश वैष्णव ने किया। समापन समारोह के दौरान विद्यालय के बालक-बालिकाओं द्वारा शानदार और मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी गईं। कार्यक्रम अध्यक्ष एवं प्रधानाचार्य प्रकाश चन्द्र प्रजापत ने अपने संबोधन में पीएम श्री विद्यालय के अंतर्गत संचालित विभिन्न गतिविधियों एवं आगामी योजनाओं का विस्तारपूर्वक वर्णन किया।
आभार एवं उपस्थिति
कार्यक्रम के अंत में सभी आगंतुकों का आभार प्राध्यापक जगदीश चन्द्र शर्मा ने व्यक्त किया। इस अवसर पर प्राध्यापक रेखा जीनगर, भगवती लाल धाभई, नीलम शर्मा, लक्ष्मण लाल गुर्जर, रामावतार सैनी, भैरुलाल जीनगर, रुपसिंह फागणा, नलिना चोरड़िया, मीरा सैनी, रौनक मेवाड़ा, कुलदीप सिंह सोलंकी, देवी लाल गहलोत, जसराज शर्मा, पवन मेहता, अंजनी कुमार स्वामी, लक्ष्मी कुमारी, लवली सोनी, कुलदीप खटीक, हिम्मत रेगर एवं चेतना बागवान सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Mubarik Ajnabi, Rajsamand
नाम: मुबारिक-अजनबी
वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)
कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)
अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव
परिचय एवं कार्यक्षेत्र
मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
बीट (मुख्य विषय)
- विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
- नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।
