आमेट। पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में वार्षिक उत्सव अभ्युदय 2026 में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया।


समारोह के मुख्य एवं विशिष्ट अतिथि

  • मुख्य अतिथि: मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी रामेश्वर लाल बाल्दी
  • अध्यक्षता: मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी नारायण सिंह राव
  • विशिष्ट अतिथि: पूर्व नेता प्रतिपक्ष रमन कंसारा, पूर्व सीबीईओ नरेंद्र सिंह चुण्डावत, भाजपा नगर अध्यक्ष राधेश्याम खटीक, समाजसेवी चतर लाल डांगी, जिला संघ संचालक मिठ्ठा लाल शर्मा, पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष राजेंद्र कुमार लौहार, सेवानिवृत्ति प्रधानाचार्य मोहन लाल दक, महेंद्र कुमार हिरण, राजेन्द्र पालीवाल, कैलाश चंद स्वर्णकार।
  • शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारी: पीईईओ घोसुण्डी अविनाश जोशी, देवी लाल खटीक खाखरमाला, निरंजन पालीवाल जेतपुरा, यूसीईओ व प्रधानाचार्य पीएम श्री राउमावि प्रकाश चन्द्र प्रजापत, राबाउमावि प्रधानाचार्य ज्योति जीनगर, माॅडल स्कूल प्रधानाचार्य निलेश कुमार खटीक, पीईईओ लक्ष्मण लाल रेगर लिकी, पीएम श्री विद्यालय मोराणा‌ प्रधानाचार्य रामलाल, निर्मला शर्मा, मंजू सरणोत आदि।

कार्यक्रम का संचालन एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

समारोह का संचालन प्राध्यापक राखी आर्य व शिक्षक मुकेश वैष्णव ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्राध्यापक मनोज कुमार शर्मा ने पीएम श्री विद्यालय का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।


प्रतिभाओं का सम्मान

शिक्षक मुकेश वैष्णव ने बताया कि विद्यालय के कुल 120 होनहार विद्यार्थीयों को मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी रामेश्वर लाल बाल्दी, रमन कंसारा, सीबीईओ नारायण सिंह राव, प्रधानाचार्य प्रकाश चन्द्र प्रजापत आदि ने सम्मानित किया गया।


अतिथियों का स्वागत एवं उपस्थिति

अतिथियों का स्वागत उप प्राचार्य बाबुलाल सालवी, प्राध्यापक जगदीश चन्द्र शर्मा, मनोज कुमार शर्मा, लक्ष्मण लाल गुर्जर, भगवती लाल धाभई ने किया।

इस अवसर पर निम्नलिखित गणमान्य नागरिक उपस्थित थे:

  • प्राध्यापक रेखा जीनगर, नीलम शर्मा, रामावतार सैनी, भैरुलाल जीनगर, रुपसिंह फागणा, नलिना चोरड़िया, कल्पना शर्मा, मीरा सैनी, पूजा शर्मा, सर्वेश्वर सालवी, कुलदीप सिंह सोलंकी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

आभार एवं उद्बोधन

कार्यक्रम के अंत में आभार उप प्राचार्य बाबुलाल सालवी ने व्यक्त किया एवं उद्बोधन प्राध्यापक जगदीश चन्द्र शर्मा ने व्यक्त किया।

Ruturaj Ravan

Ruturaj Ravan

यह प्रातःकाल मल्टीमीडिया में वेबसाइट मैनेजर और सोशल मीडिया एक्जीक्यूटिव के रूप में कार्यरत हैं, और पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता व डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इससे पूर्व उन्होंने दैनिक प्रहार में वेबसाइट प्रबंधन और सोशल मीडिया के लिए रचनात्मक कंटेंट निर्माण और रणनीतियों में अनुभव अर्जित किया। इन्होंने कोल्हापुर के छत्रपति शिवाजी महाराज विश्वविद्यालय से स्नातक और हैदराबाद के सत्या इंस्टीट्यूट से उच्च शिक्षा पूरी की। इन्हें SEO मैनेजमेंट, सोशल मीडिया और उससे संबंधित रणनीतियाँ तैयार करने में व्यापक अनुभव है।

Next Story