आमेट: पीपली आचार्यान में नवनिर्वाचित सरपंच और उप सरपंच ने संभाला कार्यभार
नवनिर्वाचित सरपंच पूरण मल खटीक और उप सरपंच मुकेश कुमावत ने देवस्थानों पर आशीर्वाद लेकर बिना भेदभाव सेवा का संकल्प जताया।

पीपली आचार्यान में नवनिर्वाचित सरपंच और उप सरपंच ने कार्यभार ग्रहण किया।
आमेट। ग्राम पंचायत पीपली आचार्यान में गुरुवार को नवनिर्वाचित सरपंच पूरण मल खटीक और उप सरपंच मुकेश कुमावत ने विधि-विधान के साथ अपना कार्यभार ग्रहण किया। पंचायत भवन में अभिजीत मुहूर्त में हुए इस कार्यग्रहण समारोह में बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे।
कार्यभार संभालने से पहले नवनिर्वाचित सरपंच और उप सरपंच ने गांव के सभी देवस्थानों पर पहुंचकर आशीर्वाद लिया। इसके बाद वे ग्रामवासियों के साथ पंचायत कार्यालय पहुंचे। यहां पूर्व सरपंच एवं प्रशासक सुंदर देवी कीर, पूर्व सरपंच महेश आचार्य छोटू बापू और पूर्व सरपंच मनोहर कीर की उपस्थिति में ग्राम विकास अधिकारी अभिनव शर्मा ने उन्हें विधिवत कार्यग्रहण करवाया।
कार्यभार ग्रहण करने के बाद भाजपा नेता लालू राम पूर्बिया, किशन लाल नांदोलिया, उदल कुमार आचार्य, भंवर लाल कीर और जगन्नाथ पूर्बिया ने नवनिर्वाचित सरपंच पूरण मल खटीक को सरपंच की कुर्सी पर बैठाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया।
इस अवसर पर ग्रामवासियों का आभार व्यक्त करते हुए नवनिर्वाचित सरपंच पूरण मल खटीक ने पूर्ण निष्ठा और ईमानदारी के साथ बिना किसी भेदभाव के गांव के लोगों की सेवा करने का संकल्प जताया। वहीं, उप सरपंच मुकेश कुमावत ने सभी का धन्यवाद करते हुए तन-मन-धन से जनसेवा करने का संकल्प व्यक्त किया।
कार्यग्रहण समारोह में कैलाश कुमावत, चंद्र शेखर आचार्य, गणेश कुमावत, किशन कीर, शंकर लाल प्रजापत, श्याम लाल देशान्तरी, बाबू लाल भांभी, पूर्व प्राचार्य शंकर लाल कुमावत, भंवर कीर और किशोर प्रजापत सहित सैकड़ों ग्रामवासी उपस्थित रहे। नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों ने कार्यभार संभालने के साथ ही ग्रामवासियों के प्रति अपनी सेवा और जवाबदेही का संकल्प दोहराया।

Mubarik Ajnabi, Rajsamand
नाम: मुबारिक-अजनबी
वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)
कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)
अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव
परिचय एवं कार्यक्षेत्र
मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
बीट (मुख्य विषय)
- विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
- नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।
