आमेट। पेंशनर्स की समस्याओं के समाधान और संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने के उद्देश्य से पेंशनर्स समाज उपशाखा आमेट की बैठक शनिवार को तहसील कार्यालय परिसर स्थित पेंशनर भवन में आयोजित हुई। अध्यक्ष मदन लाल पुरोहित की अध्यक्षता में हुई बैठक में पेंशनर्स से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. रामानंद दाधीच उपस्थित रहे।

बैठक में मंत्री गोवर्धन लाल पारीक ने पेंशनर्स को जीवित प्रमाण-पत्र, पे-स्लिप डाउनलोड करने और आरजीएचएस एप्स के उपयोग संबंधी जानकारी दी। संघ अध्यक्ष मदन लाल पुरोहित ने पेंशनर्स की समस्याओं के समाधान को लेकर चर्चा की। साथ ही सर्वसम्मति से आगामी वार्षिक सम्मेलन दिसंबर माह में आयोजित करने की घोषणा की गई।

इस दौरान मुख्य अतिथि डॉ. रामानंद दाधीच ने पेंशनर्स की समस्याओं के समाधान के लिए लैपटॉप खरीदने हेतु 21 हजार रुपए देने की घोषणा की। इसके साथ ही उन्होंने पेंशनर्स सम्मेलन के आयोजन के लिए भी 11 हजार रुपए की सहायता राशि देने की घोषणा की।

बैठक में मंत्री गोवर्धन लाल पारीक और शम्भू सिंह बड़वा ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर पेंशनर्स को पीपीओ को जनाधार से जोड़ने, पीपीओ में फैमिली पेंशनर की जन्मतिथि दर्ज कराने, नियमित रूप से आयकर रिटर्न दाखिल करने तथा जीवित प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करने की विभिन्न विधियों की जानकारी भी दी गई।

बैठक में चन्द्रशेखर, अशोक आचार्य, नानालाल, ब्रह्मदत्त, श्याम लाल, गोपी लाल, शांति लाल सेठ, श्याम लाल, मोहन लाल, गजानन शर्मा, बंशीलाल, लक्ष्मण सिंह, महेश चन्द्र शर्मा सहित बड़ी संख्या में पेंशनर्स उपस्थित रहे। बैठक में पेंशनर्स की समस्याओं के निराकरण के साथ आगामी वार्षिक सम्मेलन की तैयारियों को लेकर भी संगठन की सामूहिक सहमति सामने आई।

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

नाम: मुबारिक-अजनबी

वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)

कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)

अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव

परिचय एवं कार्यक्षेत्र 

मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

बीट (मुख्य विषय)

  • विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।

Next Story