आमेट: बामन टुकड़ा में विशाल भजन संध्या, पटिया वाले महादेव मंदिर में जुटेगा जनसैलाब
महाशिवरात्रि के अवसर पर जगदीश वैष्णव और हेमलता वैष्णव भजनों की प्रस्तुति देंगे, धरती नमकीन सूरत द्वारा होगा आयोजन।
आमेट के समीप बामन टुकड़ा में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर एक भव्य आयोजन होने जा रहा है। महाशिवरात्रि की पावन अवसर पर विशाल भजन संध्या "एक शाम पटिया वाले महादेव जी के नाम" (बामन टुकड़ा) समीप पाटिया महादेव मंदिर परिसर पर दिनांक 15 फरवरी 2026 को रात्रि 8 बजे आयोजित होगी।
आयोजक एवं सानिध्य
भजन संध्या का आयोजन धरती नमकीन सूरत के चतुर्भुज दवे और शंकर लाल दवे के सानिध्य में होगा। इस कार्यक्रम के मुख्य आयोजक निम्नलिखित हैं:
- धरती नमकीन (सूरत) के डायरेक्टर चतुर्भुज दवे
- शंकर लाल दवे
- भगवान लाल दवे
- बालाजी मित्र मंडल एवं नवयुवक मंडल, पाटिया महादेव जी बामन टुकड़ा (जिला राजसमंद)
प्रसिद्ध भजन सम्राट एवं कलाकार
इस शाम को सुरीला बनाने के लिए राजस्थान के विख्यात कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे:
- सुप्रसिद्ध भजन सम्राट जगदीश वैष्णव (मुंगाना चित्तौड़)
- सुप्रसिद्ध भजन गायिका हेमलता वैष्णव
- बबलू राजस्थानी
"भजन संध्या में जयमाला म्यूजिकल ग्रुप मुंगाना व न्यू राजस्थानी म्यूजिकल ग्रुप भीलवाड़ा के तत्वाधान में आयोजित की जाएगी।"
नृत्य एवं विशेष आकर्षण
भजन संध्या में सुरों के साथ-साथ नृत्य और झांकियों का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा:
- नृत्य कलाकार: डांसर अंकित बाबू (फतहनगर) व संपत भाई (कांकरोली) अपने नृत्य प्रस्तुत देंगे।
- मुख्य आकर्षण: भजन संध्या का मुख्य आकर्षण राजस्थान के सुप्रसिद्ध कलाकारों द्वारा प्रस्तुत की जाने वाली झांकियां होंगी।

Mubarik Ajnabi, Rajsamand
नाम: मुबारिक-अजनबी
वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)
कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)
अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव
परिचय एवं कार्यक्षेत्र
मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
बीट (मुख्य विषय)
- विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
- नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।
