आमेट में आगामी पंचायती राज चुनाव को लेकर राजस्थान असंगठित मजदूर एवं निर्माण संघ इंटक के जिला अध्यक्ष कैलाश चंद्र शर्मा ने नरेगा और भवन निर्माण श्रमिकों के बीच पहुंचकर मतदान की महत्ता बताई। उन्होंने श्रमिकों से मतदान दिवस पर अपने निजी कार्यों को छोड़कर अधिकाधिक संख्या में मतदान केंद्रों पर पहुंचने और अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की।

कैलाश चंद्र शर्मा ने आमेट तहसील के सियाणा, टीकर, जिलोला, भीलमगरा और ओलना खेड़ा सहित विभिन्न ग्रामों के कार्यस्थलों पर श्रमिकों की बैठकें आयोजित कीं। इन बैठकों में उन्होंने नरेगा और भवन निर्माण श्रमिकों को उनके मत (वोट) का महत्व समझाया और पंचायत चुनाव में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

शर्मा ने श्रमिकों से अपील की कि वे मतदान दिवस पर अपने सभी निजी कार्यों को छोड़कर सबसे पहले मतदान करें। उन्होंने कहा कि श्रमिकों को निःस्वार्थ भाव से सेवाभावी, ईमानदार और श्रमिकों के हित में आवाज उठाने वाले प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करना चाहिए, ताकि ग्रामों में नई विकासशील योजनाएं बनवाई जा सकें और लोगों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।

उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने पंचायती राज व्यवस्था में महिलाओं का और अधिक सशक्तिकरण किया है, ताकि वे पूर्ण अधिकार के साथ आगे बढ़ सकें। इस दौरान बड़ी संख्या में उपस्थित नरेगा और भवन निर्माण श्रमिकों ने मतदान दिवस पर अधिकाधिक संख्या में मतदान करने का संकल्प लिया।

आमेट तहसील के विभिन्न ग्रामों में आयोजित इन बैठकों के माध्यम से श्रमिकों को मतदान के प्रति जागरूक करते हुए पंचायत चुनाव में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की गई।

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

नाम: मुबारिक-अजनबी

वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)

कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)

अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव

परिचय एवं कार्यक्षेत्र 

मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

बीट (मुख्य विषय)

  • विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।

Next Story