आमेट पंचायत समिति चुनाव के नतीजों ने क्षेत्र की राजनीतिक तस्वीर बदल दी है। शुक्रवार को पंचायती राज चुनाव की मतगणना के बाद घोषित परिणामों में कांग्रेस ने भाजपा को पीछे छोड़ते हुए आमेट पंचायत समिति में 31 साल बाद एक बार फिर अपना परचम लहराया है। कुल 17 वार्डों में से 10 पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की, जबकि भाजपा को 7 वार्डों में ही सफलता मिली।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आमेट पंचायत समिति में पंचायत समिति सदस्यों के कुल 17 वार्ड निर्धारित हैं। शुक्रवार को हुई मतगणना के बाद घोषित परिणामों में कांग्रेस ने 10 वार्डों पर शानदार जीत हासिल की। वहीं, भाजपा के खाते में 7 वार्ड आए। इस चुनावी परिणाम के साथ ही आमेट पंचायत समिति में 31 साल बाद कांग्रेस का बोर्ड बनना लगभग तय हो गया है।

उल्लेखनीय है कि करीब 31 वर्ष पूर्व स्वर्गीय गिरवर जोशी कांग्रेस की ओर से प्रधान रहे थे। इसके बाद अब पंचायत समिति चुनाव में कांग्रेस की इस जीत को क्षेत्र की राजनीति में महत्वपूर्ण वापसी के रूप में देखा जा रहा है।

कांग्रेस की शानदार जीत की खुशी में पार्टी कार्यकर्ताओं ने नगर के पन्नाधाय बस स्टैंड पर पटाखे फोड़कर और मिठाइयां बांटकर जश्न मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जीत की खुशी का इजहार किया।

जश्न के अवसर पर नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रतनलाल तेली, क्रय विक्रय सहकारी समिति के अध्यक्ष ललित पालीवाल, ललित लोहार, अल्पसंख्यक ब्लॉक अध्यक्ष फिरोज शेख, उदयसिंह, मांगू सिंह सोलंकी, आजाद शाह, कच्ची बस्ती नगर अध्यक्ष मोहनलाल रैगर, लक्ष्मण रैगर, प्रकाश खटीक और धनराज धनगर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस तरह आमेट पंचायत समिति के 17 वार्डों में 10 पर जीत के साथ कांग्रेस ने बहुमत हासिल किया है और करीब तीन दशक बाद पंचायत समिति में अपना बोर्ड बनाने की स्थिति में पहुंच गई है।

Updated On
Mubarik Ajnabi, Rajsamand

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

नाम: मुबारिक-अजनबी

वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)

कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)

अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव

परिचय एवं कार्यक्षेत्र 

मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

बीट (मुख्य विषय)

  • विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।

Next Story