आमेट में हनुमान जन्मोत्सव पर पालीवाल समाज द्वारा भव्य भजन संध्या का आयोजन
आमेट के चारभुजा नाथ मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में धार्मिक अनुष्ठान और 21 किलो रोट के भोग के साथ भजन संध्या संपन्न हुई।

आमेट स्थित चारभुजा नाथ मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर आयोजित धार्मिक कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पालीवाल समाज के भक्तगण।
आमेट। यहां उपखण्ड मुख्यालय पर नगर के बड़ी पोल पालीवाल समाज द्वारा भगवान श्री चारभुजा नाथ मंदिर परिसर पर हनुमान जन्मोत्सव पर विभिन्न धार्मिक आयोजनों के साथ रात्रि को एक शानदार भजन संध्या का आयोजन हुआ।
धार्मिक अनुष्ठान और महाआरती
पालीवाल नवयुवक मंडल के पदाधिकारियों ने बताया गया कि इस अवसर पर प्रातः बजरंग बली की प्रतिमा को विशेष श्रृंगार धरा, यज्ञ हवन अनुष्ठान किया गया। संध्याकालीन रात्रि 8 बजे हनुमान जी महाराज की महा आरती उतारी गई और 21 किलो का रोट बनाकर बालाजी महाराज को भोग लगा प्रसाद वितरण किया गया।
भजन संध्या की मोहक प्रस्तुतियां
वहीं रात्रि को 9 बजे एक शाम बालाजी के नाम भजन संध्या का आयोजन किया गया। जिसमें भजन गायक उमेश (काका) व मुरलीधर (पानडी) आदि भजन कलाकारों द्वारा एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति दी गई। जिसे श्रोतागणों झूम उठे। देर रात तक चली भजन संध्या में पालीवाल समाज के बड़ी संख्या में महिला, पुरुष, बालक बालिकाएं व आसपास क्षेत्र के श्रोतागणों ने भाग लेकर भजन संध्या का आनंद उठाया।

Mubarik Ajnabi, Rajsamand
नाम: मुबारिक-अजनबी
वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)
कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)
अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव
परिचय एवं कार्यक्षेत्र
मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
बीट (मुख्य विषय)
- विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
- नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।
