आमेट: तेरापंथ भवन में सामूहिक नवकार महामंत्र जप अनुष्ठान संपन्न
विश्व नवकार महामंत्र दिवस पर आमेट में सकल जैन समाज ने 48 मिनट तक किया सामूहिक जाप, 100 से अधिक देशों में एक साथ आयोजित हुआ यह आध्यात्मिक सुरक्षा कवच अनुष्ठान।

आमेट के तेरापंथ सभा भवन में विश्व नवकार महामंत्र दिवस के अवसर पर सामूहिक जप अनुष्ठान में भाग लेते सकल जैन समाज के श्रावक और श्राविकाएं।
आमेट। विश्व नवकार महामंत्र दिवस के अवसर पर सकल जैन समाज द्वारा एक सामूहिक अनुष्ठान का भव्य आयोजन किया गया। आमेट स्थित तेरापंथ सभा भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में सकल जैन श्रावक समाज ने लयबद्ध तरीके से 48 मिनट तक नवकार महामंत्र का जप अनुष्ठान संपन्न किया।
आध्यात्मिक सुरक्षा कवच है महामंत्र
साधु भगवन्तों की वाणी से हमें ज्ञात होता है कि "नमस्कार महामंत्र विघ्न विनाशक, आरोग्य लाभ, सुरक्षा कवच और शक्ति संपन्न आध्यात्मिक असांप्रदायिक महामंत्र है।" इसके महत्व पर प्रकाश डालते हुए कार्यक्रम में कहा गया कि जिस घर में नवकार महामंत्र का जाप और संत चरण नहीं फिरते, उस स्थान या घर में नकारात्मक शक्तियों का प्रभाव बढ़ता है। इसलिए इस युग में जहां लोग भाव जिज्ञासा सुविधावादी मनोवृत्ति के हैं, वहां जप और तप घर-घर चलना चाहिए।
मुद्रा विज्ञान और पंच परमेष्ठी का प्रभाव
अनुष्ठान के दौरान नवकार महामंत्र के पांच काई और पंच परमेष्ठी को हाथ की अलग-अलग मुद्रा विज्ञान के माध्यम से समझाया गया। इसमें बताया गया कि अरिहंत मुद्रा और गुरु मुद्रा आदि से जीवन पर क्या प्रभाव होता है। श्रावकों ने नमस्कार महामंत्र का सामूहिक जाप करके विश्व शांति और पृथ्वी के समस्त जीवों के कल्याण की प्रार्थना की। यह अनुष्ठान पूरे विश्व के 100 से भी अधिक देशों में एक साथ महामंत्र जप अनुष्ठान के रूप में आयोजित हुआ।
समाज की सहभागिता और आभार प्रदर्शन
इस अवसर पर लगभग 150 श्रावक-श्राविकाओं और विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारियों की गरिमामय उपस्थिति रही। कार्यक्रम के अंत में तेरापंथ सभा मंत्री मनोहर लाल पीतलिया ने सभी संस्था पदाधिकारियों व सकल जैन श्रावक समाज का आभार ज्ञापन किया। कार्यक्रम की समस्त जानकारी जेटिएन प्रतिनिधि पवन कच्छारा द्वारा प्रदान की गई।

Mubarik Ajnabi, Rajsamand
नाम: मुबारिक-अजनबी
वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)
कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)
अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव
परिचय एवं कार्यक्षेत्र
मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
बीट (मुख्य विषय)
- विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
- नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।
