संत रविदास जयंती पर प्राकट्य दिवस समारोह, मुकेश वैष्णव बोले- कर्मों से बनता है महान
आमेट में संत रविदास जयंती पर अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने प्राकट्य दिवस समारोह मनाया। मुकेश चन्द्र वैष्णव ने संत रविदास के जीवन, सद्कर्म, मानवता और आध्यात्मिक संदेश पर प्रकाश डाला।

तस्वीर में लावा सरदारगढ़ के विद्या निकेतन विद्यालय में संत रविदास जयंती के अवसर पर उपस्थित शिक्षकगण और अतिथि नजर आ रहे हैं।
आमेट में अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ खंड आमेट की ओर से विद्या निकेतन माध्यमिक विद्यालय, लावा सरदारगढ़ के सभागार में संत रविदास जयंती के अवसर पर प्राकट्य दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता आमेट खंड अध्यक्ष मुकेश चन्द्र वैष्णव ने की, जबकि विशिष्ट अतिथि प्राध्यापक दिलीप सिंह भाटी रहे।
उपाध्यक्ष अशोक कुमार खटीक ने बताया कि समारोह की शुरुआत कार्यक्रम अध्यक्ष मुकेश वैष्णव और प्राध्यापक दिलीप सिंह भाटी ने संत रविदास जी के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर की। इसके बाद सामूहिक रूप से राष्ट्रगीत का गान किया गया।
मुख्य वक्ता खंड अध्यक्ष मुकेश चन्द्र वैष्णव ने संत रविदास जी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मनुष्य अपने सद्कर्मों से महान बनता है। संत रविदास जी ने भक्ति काल में समाज को आध्यात्मिक ज्ञान देकर ईश्वर से जोड़ने का अनुपम कार्य किया। उन्होंने मानवता और परोपकार पर अनेक दोहों की रचना की, जो आज भी समाज में सभी को प्रेरणा देते हैं।
मुकेश चन्द्र वैष्णव ने कहा कि मन में पवित्रता का भाव होना चाहिए, क्योंकि ‘मन चंगा तो कठौती में गंगा’ जैसे उपदेश आज भी चरितार्थ हो रहे हैं।
विशिष्ट अतिथि प्राध्यापक दिलीप सिंह भाटी ने संत रविदास जी के जीवन चरित्र को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन उपाध्यक्ष अशोक कुमार खटीक ने किया।
इस अवसर पर वरिष्ठ शिक्षक रतन लाल बैरवा, जगदीश चन्द्र भील, ओम प्रकाश आचार्य, शम्भू लाल शर्मा, महिला शिक्षक प्रतिनिधि ममता खटीक, खुशबू मेवाड़ा आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित सभी शिक्षकों ने संत रविदास जी के चरणों में पुष्पांजलि अर्पित की।

Mubarik Ajnabi, Rajsamand
नाम: मुबारिक-अजनबी
वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)
कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)
अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव
परिचय एवं कार्यक्षेत्र
मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
बीट (मुख्य विषय)
- विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
- नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।
