आमेट नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों की पांच सूत्री मांगों को लेकर 10 अगस्त 2026 से जारी अनिश्चितकालीन हड़ताल गुरुवार को समझौता वार्ता के बाद समाप्त हो गई। नगरपालिका अधिशासी अधिकारी एवं सफाई कर्मचारियों के बीच हुई वार्ता में मांगों पर सहमति बनने के बाद हड़ताल को गुरुवार मध्याह्न से समाप्त करने का निर्णय लिया गया।

सफाई कर्मचारियों ने अपनी पांच सूत्री मांगों को लेकर 10 अगस्त 2026 से कार्य बहिष्कार कर धरना प्रदर्शन शुरू किया था। इसके साथ ही अनिश्चितकालीन हड़ताल भी शुरू की गई थी। समझौता वार्ता के बाद हड़ताल में शामिल सफाई कर्मचारियों ने काम पर लौटने पर सहमति दी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सफाई कर्मचारियों के जून 2026 एवं जुलाई 2026 के बकाया वेतन भुगतान के लिए राज्य सरकार द्वारा स्वीकृत बीटी ग्रांट 12 अगस्त 2026 को रात्रिकाल में ट्रांसफर हो गई है। बजट के अनुसार जून 2026 का बकाया वेतन कर्मचारियों के खातों में ट्रांसफर किया जाएगा, जबकि जुलाई 2026 के वेतन का भुगतान शीघ्र किए जाने के लिए कार्यवाही प्रक्रियाधीन है। आगामी माह से वेतन बिल समय पर बनवाकर पहले सफाई कर्मचारियों को भुगतान करने का आश्वासन दिया गया है। इस संबंध में आदेश भी जारी किए गए हैं।

समर्पित अवकाश के भुगतान के संबंध में समस्त कर्मचारियों की सेवा पुस्तिकाओं में उपार्जित अवकाश लेखों का संधारण कर लिया गया है। समर्पित अवकाश एवं वर्दी का भुगतान आगामी माह के देय वेतन के साथ विभाग से ग्रांट प्राप्त होने के बाद किए जाने का आश्वासन दिया गया है।

पुराने 30 प्रतिशत 7वें वेतन के बकाया वेतन एरियर तथा अभी की गई 2 प्रतिशत वेतन वृद्धि के एरियर को लेकर भी सहमति बनी। सक्षम स्तर से अनुमोदन के बाद लेखा शाखा द्वारा जांच एवं परीक्षण करने के उपरांत पुराने बकाया एरियर की राशि का भुगतान किया जाएगा। वहीं वर्तमान में हुई डीए की 2 प्रतिशत बढ़ोतरी कर्मचारियों के जुलाई 2026 से देय वेतन में जोड़ दी गई है।

सफाई कर्मचारी भर्ती में शत-प्रतिशत वाल्मिकी समाज को शामिल करने और संविदा भर्ती को निरस्त करने की मांग को लेकर बताया गया कि सफाई कर्मचारी भर्ती विभाग द्वारा निकाली गई है। सफाई कर्मचारियों से प्राप्त ज्ञापन के अनुसार उक्त मांग विभाग को भेज दी गई है। इस संबंध में सक्षम निर्णय राज्य सरकार द्वारा किया जाना है।

समस्त सफाई कर्मचारियों की एम्पलॉय आईडी बनवाने के संबंध में उप कोषागार कार्यालय आमेट से संपर्क स्थापित कर जल्द आईडी बनवाने की कार्यवाही की जाएगी। इस संबंध में कार्रवाई प्रक्रियाधीन है।

समझौते के अनुसार हड़ताल समाप्त होने के बाद हड़ताल में शामिल सभी सफाई कर्मचारियों द्वारा 10 अगस्त 2026 से 13 अगस्त 2026 के मध्याह्न पूर्व तक के लिए उपार्जित अवकाश का प्रार्थना पत्र प्रस्तुत करने पर उनका उपार्जित अवकाश स्वीकृत कर दिया जाएगा। साथ ही हड़ताल की अवधि में किसी भी कर्मचारी के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी।

इस सहमति के बाद आमेट नगरपालिका के सफाई कर्मचारियों की 10 अगस्त 2026 से चली आ रही हड़ताल गुरुवार मध्याह्न से समाप्त हो गई।

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

नाम: मुबारिक-अजनबी

वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)

कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)

अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव

परिचय एवं कार्यक्षेत्र 

मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

बीट (मुख्य विषय)

  • विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।

Next Story