आमेट नगर पालिका में मुख्यमंत्री विकसित शहरी वार्ड अभियान के तहत वार्ड सभा शिविर आयोजित
वार्ड संख्या 10, 11 और 12 में जनसुनवाई के बाद ईओ सुदर्शन जांगु ने समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए, 2047 के विजन पर तैयार होगा मास्टर प्लान।

आमेट। नगर पालिका आमेट में राजस्थान सरकार की ओर से शुरू किए गए मुख्यमंत्री विकसित शहरी वार्ड अभियान के क्रम में वार्ड सभा शिविर मंगलवार को वार्ड नं. 10, 11, 12 में क्रमशः कार्यालय नगर पालिका हाई स्कूल के आगे ग्राउंड में आयोजित किया गया। इसमें सभी वार्डों के आमजन के साथ-साथ जनप्रतिनिधिगण ने भाग लिया और अपने सुझाव दिए। वार्ड सभा के बाद अधिशाषी अधिकारी सुदर्शन जांगु द्वारा "जल्द से जल्द वार्ड की समस्त समस्या का निस्तारण हेतु निर्देश दिये गये।"
अभियान का मुख्य उद्देश्य और रूपरेखा
इस अभियान का मुख्य उद्देश्य स्थानीय आकांक्षाओं और जरूरतों के अनुरूप मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करना है। इसमें शहर के प्रत्येक वार्ड में जल आपूर्ति, विद्युत आपूर्ति, सड़कें, सीवरेज सिस्टम, स्ट्रीट लाइटिंग, ठोस अपशिष्ट कचरा प्रबंधन, शिक्षा, स्वास्थ्य, कानून व्यवस्था जैसे क्षेत्रों पर विशेष ध्यान देते हुए कार्यों की डायनामिक योजना प्रोफाइल तैयार की जायेगी। जनसांख्यिकी जानकारी, आर्थिक जानकारी, बुनियादी सुविधाएं तथा सामाजिक एवं सांस्कृतिक जानकारी एकत्र कर अल्पकालीन योजना (03 वर्ष), मध्यकालीन योजना (08 वर्ष), एवं दीर्घकालीन योजना (वर्ष 2047 तक) अनुसार विकास कार्यों के प्रस्ताव पारित किये जायेंगे। ## वार्ड विकास का विजन 2047
अभियान के दौरान हर वार्ड का अलग-अलग मास्टर प्लान तैयार किया जाएगा, जो कि 2047 तक विकसित राजस्थान के विजन से जुड़ेगा। प्रशासक गोविन्द सिंह रतनू एवं अधिशाषी अधिकारी सुदर्शन जांगु के नेतृत्व में वार्ड निरीक्षण के लिए टीम का गठन किया गया। जिसमें कोमल नरूका (क.अ.), बलवंत सिंह राठौड (व. सहा.), कृष्णाकान्त शर्मा (क.सहा.), अभिषेक और हरिओम शर्मा (जे.टी.ए), व अन्य नगर पालिका कर्मचारीगण द्वारा निरीक्षण किया गया।

Mubarik Ajnabi, Rajsamand
नाम: मुबारिक-अजनबी
वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)
कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)
अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव
परिचय एवं कार्यक्षेत्र
मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
बीट (मुख्य विषय)
- विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
- नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।
