आमेट। नगर पालिका आमेट चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। सोमवार को नामांकन दाखिल करने के अंतिम दिन कांग्रेस के सभी 25 वार्डों के प्रत्याशियों ने समर्थकों के साथ निर्वाचन अधिकारी के समक्ष अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। नामांकन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला।

कांग्रेस प्रत्याशी समर्थकों के साथ नामांकन केंद्र पहुंचे और निर्धारित प्रक्रिया के तहत नामांकन पत्र प्रस्तुत किए। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी के पक्ष में नारे लगाए और चुनाव में मजबूती के साथ मैदान में उतरने का संकल्प व्यक्त किया।

कांग्रेस की ओर से वार्ड 1 से भेरूलाल खटीक, वार्ड 2 से श्रीमती टीना खटीक, वार्ड 3 से श्रीमती पुष्पा देवी, वार्ड 4 से दुर्गेश पालीवाल, वार्ड 5 से विनोद कुमार रेगर, वार्ड 6 से श्रीमती कैलाश बाई, वार्ड 7 से श्रीमती स्नेहा जैन, वार्ड 8 से महावीर कुमार हिरण, वार्ड 9 से मनोहर लाल मेवाड़ा, वार्ड 10 से इलाही बक्स, वार्ड 11 से पंकज टेलर, वार्ड 12 से कैलाश मेवाड़ा, वार्ड 13 से प्रकाश सुथार, वार्ड 14 से श्रीमती रुपाल कंवर, वार्ड 15 से सुरेश सिंह खींची, वार्ड 16 से विनोद कुमार पालीवाल, वार्ड 17 से श्रीमती नीतू शर्मा, वार्ड 18 से शांतिलाल सोनी, वार्ड 19 से ताहिर अली, वार्ड 20 से प्रकाश चन्द्र खटीक, वार्ड 21 से शौर्य मेवाड़ा, वार्ड 22 से श्रीमती मधु भोई, वार्ड 23 से विनोद कुमार सेन, वार्ड 24 से श्रीमती मंजू रेगर तथा वार्ड 25 से श्रीमती सीमा देवी ने नामांकन दाखिल किया।

नामांकन के दौरान पूर्व चेयरमैन कैलाश मेवाड़ा, ब्लॉक अध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह चुंडावत, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष जगदीश चंद्र शर्मा, सुरेश पारीक, पूर्व नगर अध्यक्ष शब्बीर बोहरा, आईटी सेल लोकसभा सहप्रभारी रोशन लाल तेली, भारत त्रिवेदी, प्रदीप सिंह राठौड़, श्रीकांत पारीक, संदीप हिंगड़, मनोज बुनकर, हिम्मत खटीक, भैरू सिंह, सुरेश टेलर, हरीश रेबारी एवं शाहिद सहित सैकड़ों नगर एवं ब्लॉक कांग्रेस कार्यकर्ता तथा नगरवासी मौजूद रहे।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि नगर के विकास, मूलभूत सुविधाओं के विस्तार और आमजन की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता देते हुए पार्टी चुनाव मैदान में उतरी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर प्रत्येक वार्ड में पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में जनसंपर्क करने का आह्वान किया।

नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही आमेट नगर पालिका चुनाव का मुकाबला और अधिक रोचक हो गया है। अब विभिन्न वार्डों में प्रत्याशियों के जनसंपर्क और प्रचार अभियान तेज होने की संभावना है। आमेट नगरपालिका के 25 वार्डों में चुनाव 9 सितंबर 2026 को होना है।

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

नाम: मुबारिक-अजनबी

वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)

कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)

अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव

परिचय एवं कार्यक्षेत्र 

मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

बीट (मुख्य विषय)

  • विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।

Next Story