आमेट नगरपालिका चुनाव 2026 के नतीजों ने नगर की सियासी तस्वीर साफ कर दी है। सोमवार को पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय आमेट में हुई 25 वार्डों की मतगणना में भाजपा ने 14 वार्डों में जीत दर्ज कर स्पष्ट बहुमत हासिल किया, जबकि कांग्रेस को 11 वार्डों में विजय मिली। भाजपा की इस जीत के बाद कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया।

नगरपालिका चुनाव के लिए 9 सितंबर 2026 को मतदान हुआ था। 25 वार्डों में कुल 76.16 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था। चुनाव में कुल 57 प्रत्याशी मैदान में थे। सोमवार सुबह 8 बजे पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय आमेट में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना शुरू हुई। परिणामों का रुझान जानने के लिए सुबह से ही मतगणना स्थल पर भाजपा-कांग्रेस समर्थकों और मतदाताओं की भीड़ जुट गई। समर्थक प्रत्याशियों की जीत की खबर मिलने पर आतिशबाजी कर खुशी का इजहार करते रहे।

वार्ड नंबर 1 में भाजपा के राधेश्याम खटीक ने 271 मत प्राप्त कर कांग्रेस के भेरूलाल खटीक को 40 मतों से हराया। भेरूलाल को 231 मत मिले। वार्ड नंबर 2 में कांग्रेस की टीना खटीक ने 362 मत हासिल किए और भाजपा की सीता देवी को 210 मतों के अंतर से पराजित किया। सीता देवी को 152 मत मिले।

वार्ड नंबर 3 में कांग्रेस की पुष्पा देवी को 213 और भाजपा की ज्योति को 181 मत मिले। कांग्रेस प्रत्याशी 32 मतों से विजयी रहीं। वार्ड नंबर 4 में कांग्रेस के दुग्रेश पालीवाल ने 276 मत प्राप्त कर भाजपा के सुरेन्द्र सिंह को 78 मतों से हराया। सुरेन्द्र सिंह को 198 मत मिले। वार्ड नंबर 5 में कांग्रेस के विनोद कुमार रेगर को 178 और भाजपा के भूरालाल को 139 मत मिले। विनोद कुमार रेगर 39 मतों से विजयी रहे।

वार्ड नंबर 6 में भाजपा की भंवरी देवी ने 224 मत प्राप्त कर कांग्रेस की कैलाश बाई को 103 मतों से हराया। कैलाश बाई को 121 मत मिले। वार्ड नंबर 7 में भाजपा की शांता देवी दक को 219 और कांग्रेस की स्नेहा को 91 मत मिले। शांता देवी दक ने 128 मतों से जीत दर्ज की। वार्ड नंबर 8 में भाजपा के अंकित कुमार माहेश्वरी को 135 और कांग्रेस के महावीर कुमार को 79 मत मिले। अंकित कुमार माहेश्वरी 56 मतों से विजयी रहे।

वार्ड नंबर 9 में भाजपा के दिनेश चन्द्र सरणोत ने 205 मत प्राप्त किए, जबकि कांग्रेस के मनोहर लाल को 186 मत मिले। दिनेश चन्द्र सरणोत 19 मतों से विजयी रहे। वार्ड नंबर 10 में कांग्रेस के ईलाहीबक्ष को 223 और भाजपा के इरफ़ान हुसैन को 93 मत मिले। ईलाहीबक्ष ने 130 मतों से जीत दर्ज की।

वार्ड नंबर 11 में भाजपा के रमन कंसारा को 213 और कांग्रेस के पंकज टेलर को 123 मत मिले। रमन कंसारा 90 मतों से विजयी रहे। वार्ड नंबर 12 में कांग्रेस के कैलाश को 207 और भाजपा के विनोद कुमार बागवान को 195 मत मिले। कैलाश 12 मतों से विजयी रहे। वार्ड नंबर 13 में भाजपा के राजेश पालीवाल ने 250 मत प्राप्त कर कांग्रेस के प्रकाश को 74 मतों से हराया। प्रकाश को 176 मत मिले।

वार्ड नंबर 14 में कांग्रेस की रूपाल देवी राठोड़ को 214 और भाजपा की सोनल देवी को 181 मत मिले। रूपाल देवी राठोड़ 33 मतों से विजयी रहीं। वार्ड नंबर 15 में कांग्रेस के सुरेश सिंह खिंची ने 322 मत प्राप्त कर भाजपा के मनोहर सिंह राठौड़ को 173 मतों से हराया। मनोहर सिंह राठौड़ को 149 मत मिले।

वार्ड नंबर 16 में भाजपा के प्रकाश चन्द्र को 206 और कांग्रेस के विनोद कुमार पालीवाल को 170 मत मिले। प्रकाश चन्द्र 36 मतों से विजयी रहे। वार्ड नंबर 17 में भाजपा की ललिता ने 205 मत प्राप्त किए, जबकि कांग्रेस की नीतू शर्मा को 77 मत मिले। ललिता 128 मतों से विजयी रहीं। वार्ड नंबर 18 में भाजपा के दिनेश कुमार लक्षकार को 227 और कांग्रेस के शांतिलाल सोनी को 165 मत मिले। दिनेश कुमार लक्षकार ने 62 मतों से जीत दर्ज की।

वार्ड नंबर 19 में कांग्रेस के ताहिर अली को 205 और भाजपा के रतन लाल कीर को 157 मत मिले। ताहिर अली 48 मतों से विजयी रहे। वार्ड नंबर 20 में भाजपा के लादूराम को 245 और कांग्रेस के प्रकाश चन्द्र को 199 मत मिले। लादूराम 46 मतों से विजयी रहे।

वार्ड नंबर 21 में कांग्रेस के शौर्य मेवाड़ा को 186 और भाजपा के धर्मेन्द्र मेवाड़ा को 133 मत मिले। शौर्य मेवाड़ा ने 53 मतों से जीत दर्ज की। वार्ड नंबर 22 में भाजपा की पुष्पा प्रजापत को 184 और कांग्रेस की मधू भोई को 167 मत मिले। पुष्पा प्रजापत 17 मतों से विजयी रहीं।

वार्ड नंबर 23 में भाजपा के प्रकाश चन्द्र लोहार ने 189 मत प्राप्त कर कांग्रेस के विनोद कुमार सेन को 74 मतों से हराया। विनोद कुमार सेन को 115 मत मिले। वार्ड नंबर 24 में कांग्रेस की मन्जू को 300 और भाजपा की लीला को 190 मत मिले। मन्जू 110 मतों से विजयी रहीं। वार्ड नंबर 25 में भाजपा की संया कंवर को 233 और कांग्रेस की सीमा देवी को 118 मत मिले। संया कंवर ने 115 मतों से जीत दर्ज की।

चुनाव निर्वाचन अधिकारी ने सभी विजेता प्रत्याशियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। परिणामों के बाद आमेट में भाजपा के 10 साल बाद नगर पालिका में जीत दर्ज करने पर खुशी का माहौल छा गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर जीत का इजहार किया।

कुंभलगढ़ विधायक सुरेंद्र सिंह राठौड़ ने आमेट नगर पालिका में भाजपा बोर्ड के गठन को लेकर कहा कि यह भाजपा के कार्यकर्ताओं की जीत है। उन्होंने कहा, "पिछली कांग्रेस साल के भ्रष्टाचार से ग्रस्त जनता ने इस बार भाजपा को स्पष्ट बहुमत देकर बोर्ड बनाया है। आमेट की जनता का इसके लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।"

आमेट नगरपालिका के 25 वार्डों में भाजपा के 14 और कांग्रेस के 11 प्रत्याशियों की जीत के साथ बोर्ड गठन के लिए भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिला है। यह परिणाम नगर की स्थानीय राजनीति में 10 साल बाद भाजपा की नगर पालिका में वापसी को रेखांकित करता है।

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

नाम: मुबारिक-अजनबी

वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)

कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)

अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव

परिचय एवं कार्यक्षेत्र 

मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

बीट (मुख्य विषय)

  • विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।

Next Story