आमेट नगर पालिका द्वारा नगरवासियों के मनोरंजन, सांस्कृतिक संरक्षण एवं सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित 5 दिवसीय सांस्कृतिक मेले का उद्घाटन समारोह सोमवार सुबह 10 बजे उत्साह के साथ हुआ। समारोह की अध्यक्षता पूर्व सिंचाई राज्य मंत्री एवं कुंभलगढ़ विधायक सुरेन्द्र सिंह राठौड़ ने की।

समारोह में संत हरिदास महाराज (आड़ावला), भाजपा जिला अध्यक्ष जगदीश पालीवाल, नगरपालिका अध्यक्ष दिनेश सरणोत, उपाध्यक्ष राजेश पालीवाल, मेला कमेटी अध्यक्ष सया कंवर, पूर्व चेयरमैन नंदादेवी बागवान, पूर्व नगर अध्यक्ष यशवंत चोरड़िया, नगर अध्यक्ष राधेश्याम खटीक, भाजपा जिला महामंत्री रमण कंसारा, सज्जन सिंह सोलंकी, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष प्रताप सिंह मेहता, पूर्व भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेन्द्र लोहार सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

मेले का शुभारंभ पंडित भंवरलाल पालीवाल आदि द्वारा विधिविधान पूर्वक पूजा-अर्चना, ध्वजारोहण एवं मुख्य द्वार पर फीता काटकर किया गया। नगर पालिका मंडल की ओर से अतिथियों का साफा, ऊपरना एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। नगर पालिका अधिशासी अधिकारी ने स्वागत उद्बोधन दिया।

समारोह को भाजपा जिला अध्यक्ष जगदीश पालीवाल, पूर्व भाजपा उपाध्यक्ष राजेन्द्र लोहार, विधायक सुरेन्द्र सिंह राठौड़ एवं प्रताप सिंह मेहता ने संबोधित किया। राष्ट्रगान के साथ उद्घाटन समारोह का समापन हुआ।

मेले के दौरान प्रतिदिन रात 9 बजे सांस्कृतिक एवं धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। 6 अक्टूबर की रात भजन संध्या, 7 अक्टूबर को देशभक्ति कार्यक्रम इंडिया गॉट टेलेंट राजस्थानी कल्चर, 8 अक्टूबर की रात मुंबई के भजन गायक गजेन्द्र प्रताप सिंह की भजन संध्या तथा 9 अक्टूबर की रात अखिल भारतीय विशाल कवि सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।

मेले में मनोरंजन के लिए चकरी, डोलर, झूले, मौत का कुआं, सर्कस सहित कई मनोरंजन के साधन पहुंच चुके हैं। इसके अलावा कपड़ा, मनिहारी, बर्तन, खिलौने, मीना बाजार और मिठाइयों सहित अन्य दुकानों को सजाया गया है।

उद्घाटन समारोह में उपखंड अधिकारी, नगर पालिका अधिशासी अधिकारी, पार्षदगण सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, नगर के गणमान्यजन एवं नगर पालिका स्टाफ मौजूद रहे। सुरक्षा व्यवस्था के लिए थाना अधिकारी मय जाप्ता तैनात रहा। आभार पालिका उपाध्यक्ष राजेश पालीवाल ने व्यक्त किया। समारोह का मंच संचालन अजय देवपुरा ने किया।

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

नाम: मुबारिक-अजनबी

वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)

कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)

अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव

परिचय एवं कार्यक्षेत्र 

मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

बीट (मुख्य विषय)

  • विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।

Next Story