आमेट में नगर पालिका चुनाव को लेकर विधायक कार्यालय पर तैयारी बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी निकाय चुनाव की रणनीति पर चर्चा करते हुए वार्ड प्रभारी एवं वार्ड संयोजकों की नियुक्ति की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए विधायक सुरेन्द्र सिंह राठौड़ ने संगठन के महत्व पर जोर देते हुए चुनाव में जीत का मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि पार्षद के टिकट के लिए सभी वार्डवासियों की रायशुमारी की जाएगी और सभी से विचार-विमर्श के बाद पैनल प्रदेश स्तर पर भेजा जाएगा। वहीं से वार्ड पार्षद का टिकट फाइनल होगा। विधायक राठौड़ ने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर चुनाव लड़ने का आह्वान किया।

जिला प्रभारी महेंद्र बोहरा ने कहा कि सभी कार्यकर्ता तन-मन-धन से चुनाव में जुटें। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं का एक वृहद सम्मेलन आयोजित करने और वार्डों में निरंतर संपर्क बनाए रखने की बात कही। उन्होंने नगर में हुए विकास कार्यों के बल पर चुनाव जीतने का मंत्र दिया।

बैठक में निकाय प्रभारी नंदलाल सिंघवी, संयोजक सुनील गांधी, जिला महामंत्री रमन कंसारा, नगर अध्यक्ष राधेश्याम खटीक सहित नगर के वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।

आमेट नगर पालिका चुनाव को लेकर आयोजित इस बैठक में संगठनात्मक तैयारियों के साथ वार्ड स्तर पर जिम्मेदारियां तय की गईं, जिससे आगामी चुनाव की रणनीति को आगे बढ़ाया जा सके।

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

नाम: मुबारिक-अजनबी

वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)

कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)

अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव

परिचय एवं कार्यक्षेत्र 

मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

बीट (मुख्य विषय)

  • विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।

Next Story