आमेट नगर पालिका में जनगणना प्रथम चरण में ड्यूटी देने वाले कार्मिकों को कार्य पूरा करने के बाद भी एक दिन कम की ऑन ड्यूटी दिए जाने का मामला सामने आया है। इससे संबंधित कार्मिकों को एक उपार्जित अवकाश (पीएल) का नुकसान हो रहा है। कार्मिकों ने इस मामले में संशोधित आदेश जारी करवाने की मांग जिला कलेक्टर से की है।

नगर पालिका में जनगणना ड्यूटी में लगे कार्मिकों को 16 मई से 14 जून तक की ऑन ड्यूटी दी गई है। यह अवधि कुल 29 दिन की है। इसके आधार पर कार्मिकों को 9 उपार्जित अवकाश (पीएल) का लाभ ही मिलेगा।

वहीं, चार्ज जनगणना अधिकारी तहसील आमेट, सरदारगढ़, देवगढ़, कुंवारिया, नगर परिषद राजसमंद सहित पूरे जिले में जनगणना कार्य में लगे कार्मिकों को 16 मई से 15 जून तक की ऑन ड्यूटी दी गई है। यह अवधि कुल 30 दिन की है, जिसके चलते वहां कार्यरत कार्मिकों को 10 पीएल का लाभ मिलेगा।

आमेट नगर पालिका में जनगणना ड्यूटी में लगे कार्मिकों ने बताया कि 14 जून की रात 12 बजे तक जनगणना कार्य किया जाना था। इसके बाद 15 जून को नजरी नक्शा बनाने सहित अन्य रिकॉर्ड पूरा करने के लिए भी ड्यूटी दी गई थी। इसके बावजूद आमेट नगर पालिका के कार्मिकों को ऑन ड्यूटी 14 जून तक की ही दी गई।

कार्मिकों के अनुसार, इस संबंध में करीब डेढ़ माह पूर्व चार्ज जनगणना अधिकारी नगर पालिका आमेट को ज्ञापन भी दिया गया था। इसके बावजूद अभी तक कार्मिकों की ऑन ड्यूटी का संशोधित आदेश जारी नहीं हुआ है।

कार्मिकों ने जिला कलेक्टर से मांग की है कि मामले में हस्तक्षेप कर 15 जून तक की ऑन ड्यूटी का संशोधित आदेश जारी करवाया जाए, ताकि जनगणना कार्य में दी गई पूरी ड्यूटी के अनुरूप उन्हें एक अतिरिक्त पीएल का लाभ मिल सके।

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

नाम: मुबारिक-अजनबी

वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)

कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)

अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव

परिचय एवं कार्यक्षेत्र 

मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

बीट (मुख्य विषय)

  • विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।

Next Story