आमेट नगर पालिका चुनाव में कांग्रेस की तैयारी तेज, प्रभारी ने दावेदारों से वन-टू-वन चर्चा की
आमेट नगरपालिका चुनाव को लेकर कांग्रेस ने रणनीति तेज की। प्रभारी अतुल सांगरिया ने दावेदारों से वन-टू-वन चर्चा कर संगठन मजबूत करने पर जोर दिया।

तस्वीर में आमेट के नगर कांग्रेस कार्यालय में आयोजित बैठक के दौरान बैठे हुए कांग्रेस नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता नजर आ रहे हैं।
आमेट में आगामी नगरपालिका चुनाव को लेकर कांग्रेस ने चुनावी तैयारियों का विधिवत आगाज कर दिया है। आमेट नगर कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक नगर कांग्रेस कार्यालय, बापू कॉम्प्लेक्स, गांधी नगर, देवगढ़ रोड, आमेट में आयोजित हुई। बैठक में नगरपालिका चुनाव प्रभारी अतुल सांगरिया, पीसीसी सचिव एवं पूर्व विधायक प्रत्याशी योगेन्द्र सिंह परमार तथा पूर्व पालिका अध्यक्ष कैलाश मेवाड़ा के सानिध्य में आगामी नगरपालिका चुनाव को लेकर विस्तृत चुनावी रणनीति पर चर्चा की गई।
बैठक में तय किया गया कि आगामी नगरपालिका चुनाव पीसीसी सचिव योगेन्द्र सिंह परमार, पूर्व पालिका अध्यक्ष श्री कैलाश जी मेवाड़ा एवं पीसीसी सचिव दिलीप सिंह राव के नेतृत्व में एकजुट होकर लड़ा जाएगा। सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को साथ लेकर संगठन को मजबूत करने तथा आमेट नगरपालिका में कांग्रेस का बोर्ड बनाने के लक्ष्य के साथ चुनावी तैयारियों को आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया।
बैठक के दौरान संभावित दावेदारों को एक-एक करके व्यक्तिगत रूप से बुलाकर चुनाव प्रभारी एवं वरिष्ठ नेताओं ने चर्चा की। प्रत्येक वार्ड में पार्टी के लिए मजबूत एवं योग्य उम्मीदवार कौन हो सकता है तथा किस दावेदार को टिकट दिया जाना उचित रहेगा, इस विषय पर उपस्थित वरिष्ठ नेताओं एवं विभिन्न समितियों द्वारा विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में वार्ड एवं बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां देने तथा चुनावी तैयारियों को गति देने पर भी चर्चा हुई। बैठक के साथ ही आगामी नगरपालिका चुनाव में कांग्रेस का बोर्ड बनाने के लक्ष्य के साथ चुनावी तैयारियों एवं संगठनात्मक रणनीति का विधिवत आगाज किया गया।
बैठक में जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मण गुर्जर, ब्लॉक अध्यक्ष ज्ञानेन्द्र सिंह चुण्डावत, नगर अध्यक्ष रतन तेली, पूर्व नगर अध्यक्ष शब्बीर बोहरा, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष रामलाल गुर्जर, सुरेश पारीक, मीरू खांन, गायड़ सिंह, रत्नेश आमेटा, भरत जी त्रिवेदी, ललित गेलड़ा, ललित लोहार, मनोहर जी खटीक, ललित जी पालीवाल, प्रदीप सिंह, श्रीकांत पारीक, पुष्पेंद्र जांगिड़, मनीष मेवाड़ा, मनोज बुनकर, सैजाद खान, सुरेश खिंची, पंकज टेलर, प्रकाश खटीक, मनोहर लाल मेवाड़ा, राजू रेगर, ललित रेगर, विनोद मेवाड़ा, रोशन साहू, सुरेश टेलर, हरीश रेबारी, दीपक सरगरा, प्रेम सिंह, पीरू रेगर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, युवा संगठन एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Mubarik Ajnabi, Rajsamand
नाम: मुबारिक-अजनबी
वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)
कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)
अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव
परिचय एवं कार्यक्षेत्र
मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
बीट (मुख्य विषय)
- विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
- नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।
