आमेट नगरपालिका मंडल में मंगलवार को हुए उपाध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा के वार्ड संख्या 13 के पार्षद राजेश पालीवाल ने 14 मत हासिल कर जीत दर्ज की। कांग्रेस की ओर से वार्ड संख्या 14 की पार्षद श्रीमती रूपाल देवी राठौड़ को 11 मत मिले। इस तरह राजेश पालीवाल ने कांग्रेस प्रत्याशी को 3 मतों से पराजित किया।

मंगलवार को नगरपालिका स्थित चुनाव कार्यालय में निर्वाचन अधिकारी के समक्ष भाजपा की ओर से वार्ड संख्या 13 के पार्षद राजेश पालीवाल तथा कांग्रेस की ओर से वार्ड संख्या 14 की पार्षद श्रीमती रूपाल देवी राठौड़ ने उपाध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया।

नामांकन के बाद मतदान प्रक्रिया संपन्न हुई। मतगणना में भाजपा प्रत्याशी राजेश पालीवाल को 14 और कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती रूपाल देवी राठौड़ को 11 मत प्राप्त हुए। मतगणना के परिणाम के आधार पर निर्वाचन अधिकारी ने राजेश पालीवाल को उपाध्यक्ष पद पर विजयी घोषित किया। इसके बाद विजयी प्रत्याशी को निर्वाचन अधिकारी ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

आमेट नगरपालिका बोर्ड के कुल 25 वार्डों में 9 सितंबर 2026 को हुए पार्षद पद के चुनाव में भाजपा के 14 और कांग्रेस के 11 पार्षद निर्वाचित हुए थे। उपाध्यक्ष पद के चुनाव में दोनों दलों के पार्षदों ने अपने-अपने प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान किया।

कांग्रेस की ओर से पूर्व चेयरमैन कैलाश मेवाड़ा, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष सुरेश पारीक, पूर्व नगर अध्यक्ष शब्बीर बोहरा और पूर्व पालिका प्रतिपक्ष नेता प्रदीप सिंह राठौड़ के नेतृत्व में कांग्रेस के सभी 11 पार्षद नगरपालिका कार्यालय स्थित मतदान स्थल पर पहुंचे और मतदान किया।

वहीं निर्धारित समय से पूर्व विधायक सुरेन्द्र सिंह राठौड़ के नेतृत्व में भाजपा के सभी 14 पार्षद बाड़ाबंदी से मतदान स्थल पर पहुंचे। सभी भाजपा पार्षदों ने मतदान प्रक्रिया में हिस्सा लिया। दोनों राजनीतिक दलों के पार्षदों की ओर से मतदान प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद हुई मतगणना में भाजपा प्रत्याशी राजेश पालीवाल को 14 तथा कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती रूपाल देवी राठौड़ को 11 मत मिले। इसके बाद राजेश पालीवाल को उपाध्यक्ष पद पर विजयी घोषित किया गया।

राजेश पालीवाल के विजयी घोषित होने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी कर खुशी मनाई। 25 सदस्यीय आमेट नगरपालिका बोर्ड में 14 भाजपा और 11 कांग्रेस पार्षदों के निर्वाचित होने के बाद उपाध्यक्ष पद का चुनाव भी इसी संख्या के अनुरूप परिणाम के साथ संपन्न हुआ।

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

नाम: मुबारिक-अजनबी

वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)

कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)

अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव

परिचय एवं कार्यक्षेत्र 

मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

बीट (मुख्य विषय)

  • विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।

Next Story