नगरपालिका आमेट में फायर ब्रिगेड सेवा में कार्यरत फायर ड्राइवर एवं फायर हेल्पर कर्मचारियों ने पिछले दो माह से वेतन नहीं मिलने पर बुधवार को गहरा रोष व्यक्त करते हुए उपखंड अधिकारी (एसडीएम) आमेट को ज्ञापन सौंपा। कर्मचारियों ने समय पर वेतन भुगतान की मांग करते हुए चेतावनी दी कि यदि शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो वे कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन करेंगे।

ज्ञापन सौंपने वालों में नारायण लाल बुनकर, लेजनाथ, देवीलाल रेगर, महिपाल सिंह, गोविंद भाण्ड, कमलेश सालवी तथा हिम्मत शामिल रहे। कर्मचारियों ने बताया कि वे नगरपालिका आमेट में प्लेसमेंट एजेंसी के माध्यम से कार्यरत हैं, लेकिन पिछले दो माह से वेतन का भुगतान नहीं होने के कारण उनके परिवार का भरण-पोषण करना कठिन हो गया है। उन्होंने कहा कि वे मोटरसाइकिल की किस्तें समय पर जमा नहीं कर पा रहे हैं तथा अन्य आर्थिक दायित्वों का निर्वहन करना भी मुश्किल हो गया है।

कर्मचारियों ने ज्ञापन में स्पष्ट किया कि फायर ब्रिगेड एक आपातकालीन सेवा है। आमजन की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए वे अपनी सेवाएं निरंतर जारी रखेंगे, लेकिन यदि जल्द वेतन का भुगतान नहीं किया गया तो वे कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे।

ज्ञापन की प्रतिलिपि जिला कलेक्टर राजसमंद, उपखंड अधिकारी आमेट तथा अधिशासी अधिकारी नगर पालिका आमेट को भी प्रेषित की गई है। कर्मचारियों ने संबंधित अधिकारियों से शीघ्र हस्तक्षेप कर लंबित वेतन का भुगतान सुनिश्चित कराने की मांग की है, ताकि आर्थिक संकट से जूझ रहे कर्मचारियों को राहत मिल सके।

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

नाम: मुबारिक-अजनबी

वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)

कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)

अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव

परिचय एवं कार्यक्षेत्र 

मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

बीट (मुख्य विषय)

  • विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।

Next Story