आमेट। नगरपालिका आमेट के बुधवार को प्रस्तावित चुनाव को लेकर वार्ड नंबर 15 में निवर्तमान युवा पार्षद एवं कांग्रेस प्रत्याशी सुरेश सिंह खिंची ने विभिन्न क्षेत्रों में सघन जनसंपर्क किया। उन्होंने होलीथान, अहिरोपोल, देवपुरा की गली, तकिया रोड, जीनगर गली, रामचोक, जती जी का मोहल्ला आदि क्षेत्रों में घर-घर पहुंचकर वार्डवासियों से कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

जनसंपर्क के दौरान सुरेश सिंह खिंची ने वरिष्ठजनों का आशीर्वाद लिया। उन्होंने मातृशक्ति, युवाओं और वार्डवासियों से संवाद कर उनकी समस्याओं एवं अपेक्षाओं को जाना। उन्होंने कहा कि वे पार्षद बनने के लिए नहीं, बल्कि वार्ड की जनता की सेवा करने के संकल्प के साथ निरंतर दूसरी बार चुनाव मैदान में उतरे हैं।

कांग्रेस प्रत्याशी ने वार्ड के विकास, स्वच्छता, सड़क, नाली, पेयजल एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयास करने का भरोसा दिलाया। जनसंपर्क के दौरान वार्डवासियों में भी उत्साह देखने को मिला। वार्डवासियों ने सुरेश सिंह खिंची का आत्मीय स्वागत करते हुए उन्हें अपना समर्थन और आशीर्वाद देने का भरोसा जताया।

इस दौरान महिला-पुरुष कांग्रेस कार्यकर्ता एवं समर्थक बड़ी संख्या में मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने कांग्रेस के पक्ष में मतदान तथा वार्ड 15 के विकास के नाम का संदेश घर-घर पहुंचाया। कांग्रेस प्रत्याशी सुरेश सिंह खिंची के साथ बड़ी संख्या में वार्डवासी और पार्टी कार्यकर्ता घर-घर गए और कांग्रेस के पक्ष में मतदान की अपील की। इस सघन जनसंपर्क से वार्ड 15 में चुनावी गतिविधियां और तेज होती नजर आईं।

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

नाम: मुबारिक-अजनबी

वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)

कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)

अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव

परिचय एवं कार्यक्षेत्र 

मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

बीट (मुख्य विषय)

  • विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।

Next Story