विधायक सुरेन्द्र सिंह राठौड़ ने आमेट में भाजपा प्रत्याशी राजेश पालीवाल के चुनावी कार्यालय का किया उद्घाटन
आमेट में भाजपा प्रत्याशी राजेश पालीवाल के चुनावी कार्यालय का विधायक सुरेन्द्र सिंह राठौड़ ने उद्घाटन किया, हाउसिंग बोर्ड योजना की जानकारी दी।

तस्वीर में विधायक सुरेंद्र सिंह राठौड़ आनंद मार्केट कार्यालय में लोगों को संबोधित कर रहे हैं।
आमेट नगरपालिका चुनाव को लेकर नगर के वार्ड नंबर 13 में भाजपा प्रत्याशी एवं भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष राजेश पालीवाल के चुनावी कार्यालय का आनंद मार्केट में उद्घाटन किया गया। विधायक सुरेन्द्र सिंह राठौड़ ने मौली बंधन खोलकर और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कार्यालय का उद्घाटन किया। इस दौरान भाजपा जिंदाबाद के नारों से पूरा परिसर गूंज उठा और भगवान के जयकारे लगाए गए।
उद्घाटन कार्यक्रम में विधायक सुरेन्द्र सिंह राठौड़ ने विभिन्न विकास योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही उन्होंने अल्प आय वर्ग के लिए आमेट में हाउसिंग बोर्ड योजना लाने की जानकारी दी, जिससे लोगों का अपना घर होने का सपना साकार हो सके।
नगर महामंत्री अजय देवपुरा ने बताया कि कार्यक्रम में रमन कंसारा, सुनील गांधी, राधेश्याम खटीक, यशवंत चोरड़िया, राजेंद्र लोहार, हातिम बोहरा, अब्दुल कादिर, अंकित माहेश्वरी, अशोक गेलडा, धर्म चंद खाब्या, लक्ष्मी नारायण पालीवाल, यशवंत पालीवाल, जयसिंह भाटी, मनोहर सिंह राठौड़, विनोद बागवान, प्रकाश पालीवाल, सुरेन्द्र सिंह पंवार, बिरजू रेबारी, मदन सोनी, जगदीश सोनी, मदन छिपा, नारायण सिंह पंवार, निर्मला शर्मा सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Mubarik Ajnabi, Rajsamand
नाम: मुबारिक-अजनबी
वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)
कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)
अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव
परिचय एवं कार्यक्षेत्र
मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
बीट (मुख्य विषय)
- विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
- नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।
