आमेट में भाजपा का चुनावी वार, राठौड़ बोले- भ्रष्टाचार मुक्त नगर पालिका के लिए दें वोट
आमेट नगर पालिका चुनाव में भाजपा ने वार्ड 7 और 24 के चुनाव कार्यालयों का उद्घाटन किया। विधायक सुरेन्द्र सिंह राठौड़ ने भ्रष्टाचार मुक्त नगर पालिका के लिए भाजपा को भारी बहुमत से जिताने की अपील की।

तस्वीर में विधायक सुरेन्द्र सिंह राठौड़ और अन्य पार्टी कार्यकर्ता आमेट में चुनाव कार्यालय के उद्घाटन के दौरान रिबन काटते हुए नजर आ रहे हैं।
आमेट नगर पालिका चुनाव को लेकर भाजपा ने चुनावी अभियान तेज करते हुए वार्ड नंबर 7 की प्रत्याशी श्रीमती शांता देवी दक और वार्ड नंबर 24 की प्रत्याशी श्रीमती लीला रेगर के चुनाव कार्यालयों का उद्घाटन किया। दोनों कार्यालयों का उद्घाटन विधायक सुरेन्द्र सिंह राठौड़ ने किया।
इस अवसर पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए विधायक राठौड़ ने कहा कि भ्रष्टाचार मुक्त नगर पालिका बोर्ड के लिए इस बार भाजपा को भारी बहुमत से विजयी बनाएं। उन्होंने कहा कि यह चुनाव एक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी और भाजपा के बीच है। राठौड़ ने दावा किया कि सभी 25 वार्डों में भाजपा की एकजुटता के चलते पार्टी जीत रही है।
विधायक सुरेन्द्र सिंह राठौड़ ने पिछले कांग्रेस बोर्ड पर निशाना साधते हुए कहा कि उसके कार्यकाल में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर था, जिससे जनता दुखी थी। उन्होंने कहा कि अब जनता 9 तारीख को कमल का बटन दबाकर भाजपा का बोर्ड बनाएगी।
कार्यक्रम में भाजपा प्रत्याशी शांता देवी दक, लीला रेगर, प्रतापसिंह मेहता, सुनील गांधी, राजेंद्र लोहार, अजय देवपुरा, सज्जनसिंह सोलंकी, अशोक दक, अर्जुनसिंह चुंडावत, जय सिंह भाटी, प्रकाश लोहार, मनोहर लाल रेगर, गोमाराम रेगर, सुरेश रेगर, सुरेश रेगर, मोहन लाल रेगर, छगन रेगर, गंगा सिंह चुंडावत, हजारीलाल गुर्जर और भोलीराम रेगर सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Mubarik Ajnabi, Rajsamand
नाम: मुबारिक-अजनबी
वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)
कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)
अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव
परिचय एवं कार्यक्षेत्र
मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
बीट (मुख्य विषय)
- विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
- नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।
