आमेट नगरपालिका मंडल में 9 सितम्बर 2026 को होने वाले 25 वार्डों के चुनाव को लेकर नामांकन दाखिल करने के अंतिम दिवस भाजपा प्रत्याशियों ने बड़ी संख्या में अपने समर्थकों के साथ चुनाव निर्वाचन अधिकारी के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल किए। सभी 25 वार्डों में भाजपा प्रत्याशियों ने उत्साह और जोश के साथ अपना नामांकन प्रस्तुत किया।

नामांकन के दौरान विधायक सुरेन्द्र सिंह राठौड़, जिला उपाध्यक्ष सुनील गांधी, जिला महामंत्री रमण कंसारा, नगर अध्यक्ष राधेश्याम खटीक, प्रभारी नन्द लाल सिंघवी सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस अवसर पर विधायक सुरेन्द्र सिंह राठौड़ ने कहा कि पार्टी एकजुट होकर चुनाव लड़ेगी और सभी 25 वार्डों में भाजपा की जीत होगी। उन्होंने कहा कि केन्द्र एवं राज्य में भाजपा की सरकार है। आमेट में भाजपा का बोर्ड बनने पर विकास के लिए अधिक बजट आएगा। आमेट नगर के यातायात के लिए नगर के बाहर बायपास का निर्माण कराना पार्टी का प्रमुख लक्ष्य रहेगा।

विधायक ने कहा कि नगर में नई सड़कों का निर्माण कराया जाएगा और पेयजल समस्या का स्थायी निराकरण किया जाएगा। आमेट में बहुमंजिला उपजिला चिकित्सालय का शीघ्र निर्माण होगा। उन्होंने नगर के पूर्ण विकास की बात कही।

मीडिया प्रभारी अजय देवपुरा ने बताया कि वार्ड नं. 1 से राधेश्याम खटीक, वार्ड 2 से सीता देवी खटीक, वार्ड 3 से ज्योति हरिजन, वार्ड 4 से सुरेन्द्र सिंह पंवार, वार्ड 5 से भूरालाल रेगर, वार्ड 6 से भंवरी देवी रेबारी, वार्ड 7 से शांता देवी दक और प्रियांशी बांठिया, वार्ड 8 से अंकित माहेश्वरी, वार्ड 9 से दिनेश सरणोत, वार्ड 10 से इरफान हुसैन और आफ़ताब, वार्ड 11 से रमन कंसारा, वार्ड 12 से विनोद बागवान, वार्ड 13 से राजेश पालीवाल और नारायण सिंह भाटी, वार्ड 14 से सोनल जीनगर और आशा टेलर, वार्ड 15 से मनोहर सिह राठौड़, वार्ड 16 से प्रकाश पालीवाल और घनश्याम पालीवाल, वार्ड 17 से ललिता सुथार और विमला टेलर, वार्ड 18 से दिनेश लक्षकार और दौलत सिंह, वार्ड 19 से रतनलाल कीर, वार्ड 20 से लादूलाल खटीक और जीवराज खटीक, वार्ड 21 से धर्मेश मेवाड़ा और श्यामलाल टेलर, वार्ड 22 से पुष्पा प्रजापत, वार्ड 23 से प्रकाश लोहार और कमलेश शर्मा, वार्ड 24 से लीला रेगर और ललिता रेगर तथा वार्ड 25 से सया कंवर चुण्डावत ने अपने समर्थकों के साथ चुनाव निर्वाचन अधिकारी के समक्ष नामांकन दाखिल किया।

आमेट नगरपालिका के सभी 25 वार्डों में भाजपा प्रत्याशियों द्वारा नामांकन दाखिल किए जाने के साथ चुनावी मुकाबले को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं।

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

नाम: मुबारिक-अजनबी

वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)

कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)

अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव

परिचय एवं कार्यक्षेत्र 

मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

बीट (मुख्य विषय)

  • विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।

Next Story