आमेट में सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर घूमने वाले निराश्रित एवं बेसहारा गोवंश को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के लिए नगरपालिका प्रशासन ने विशेष अभियान चलाया। मंगलवार को नगरपालिका की टीम ने शहर के बस स्टैंड और मुख्य मार्गों से 14 निराश्रित नंदियों को पकड़कर नंदी गोशाला पहुंचाया।

नगर में कई स्थानों पर गाय और बैल सहित अन्य गोवंश सड़कों पर विचरण करते रहते हैं। संबंधित पशु मालिकों द्वारा अपने पालतू पशुओं को घरों या बाड़ों से बाहर खुले में छोड़ दिया जाता है, जिससे सार्वजनिक स्थानों और सड़कों पर उनकी आवाजाही बनी रहती है।

इसी समस्या को देखते हुए शहरी क्षेत्र में विचरण करने वाले निराश्रित एवं बेसहारा गोवंश को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के उद्देश्य से नगरपालिका टीम आमेट ने मंगलवार को विशेष अभियान चलाया। अभियान के तहत पालिका कर्मचारियों ने गोऊ कैचर वाहन की सहायता से शहर के बस स्टैंड और प्रमुख मार्गों से 14 निराश्रित नंदियों को पकड़ा। इसके बाद सभी पशुओं को श्री पंचमुखी हनुमान नंदी गोशाला, आगरिया में सुरक्षित रूप से छोड़ा गया।

नगरपालिका प्रशासन के अनुसार, अभियान का उद्देश्य निराश्रित गोवंश को उचित संरक्षण उपलब्ध कराने के साथ ही शहर की सड़कों को आवारा पशुओं से मुक्त रखना है। इससे यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने और आमजन को आवागमन के दौरान होने वाली असुविधा से राहत दिलाने में मदद मिलेगी। यह अभियान आगामी निर्देशों तक जारी रहेगा।

नगरपालिका अध्यक्ष दिनेश चंद्र सरणोत एवं नगरपालिका प्रशासन की ओर से आमजन और पशुपालकों से अपील की गई है कि वे अपने पालतू पशुओं को खुले में या सार्वजनिक सड़कों पर विचरण करने के लिए नहीं छोड़ें। साथ ही नगर को सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाए रखने के लिए नगरपालिका प्रशासन का सहयोग करें।

इस अभियान में नगरपालिका के सहायक राजस्व निरीक्षक पाल पारीक, वरिष्ठ सहायक बलवंत सिंह राठौड़, कनिष्ठ सहायक चमन सिंह गहलोत, कार्यवाहक सफाई जमादार गोपाल, ईश्वरलाल, अजय सहित अन्य सफाई कर्मचारी उपस्थित रहे। नगरपालिका प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि निराश्रित गोवंश को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की यह कार्रवाई आगामी निर्देशों तक जारी रहेगी।

Updated On
Mubarik Ajnabi, Rajsamand

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

नाम: मुबारिक-अजनबी

वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)

कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)

अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव

परिचय एवं कार्यक्षेत्र 

मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

बीट (मुख्य विषय)

  • विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।

Next Story