आमेट नगर पालिका अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर बुधवार को भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल कर चुनावी मुकाबले की तस्वीर स्पष्ट कर दी। नगरपालिका कार्यालय में चुनाव निर्वाचन अधिकारी राजेश मीणा के समक्ष भाजपा की ओर से पार्षद दिनेश सरणोत और कांग्रेस की ओर से युवा पार्षद शौर्य मेवाड़ा ने नामांकन पेश किया।

नामांकन के दौरान भाजपा की ओर से विधायक सुरेन्द्र सिंह राठौड़, चुनाव संयोजक सुनील गांधी, भाजपा नगर निगम प्रभारी नंदलाल सिंघवी और वरिष्ठ कार्यकर्ता हरि सिंह राव सहित अन्य उपस्थित रहे। वहीं कांग्रेस की ओर से नगरपालिका के पूर्व अध्यक्ष कैलाश मेवाड़ा, पूर्व उप चेयरमैन मीरु खां मंसूरी, कांग्रेस के पूर्व नगर अध्यक्ष शब्बीर हुसैन बोहरा, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष सुरेश पारीक, ब्लॉक अध्यक्ष ज्ञानेन्द्र सिंह चुण्डावत और पार्षद सुरेश सिंह खिंची सहित अन्य मौजूद रहे।

गौरतलब है कि 9 सितम्बर 2026 को सम्पन्न हुए नगरपालिका चुनाव में कुल 25 वार्डों में से भाजपा ने 14 सीटों पर और कांग्रेस ने 11 सीटों पर जीत दर्ज की है। अब दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों की ओर से अध्यक्ष पद के लिए अपने-अपने प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतार दिए जाने के बाद नगर में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है और कयासों का दौर शुरू हो गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नगरपालिका अध्यक्ष पद का चुनाव 21 सितम्बर 2026 को सम्पन्न होगा। दोनों प्रत्याशियों के नामांकन के साथ ही आमेट नगर पालिका अध्यक्ष पद का चुनाव अब केंद्र में आ गया है।

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

नाम: मुबारिक-अजनबी

वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)

कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)

अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव

परिचय एवं कार्यक्षेत्र 

मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

बीट (मुख्य विषय)

  • विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।

Next Story